किरायेदार की दुकान तोड़कर कब्जे की कोशिश, विरोध करने पर दी धमकियां, केस

लुधियाना। शहर में किराए की दुकान को तोड़कर उसे स्कूटर स्टैंड में मिलाने की कोशिश का मामला सामने आया है, जहां विरोध करने पर किरायेदार को धमकियां देने के आरोप भी लगे हैं और पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला सहित अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरीश कुमार वासी तेज इन्क्लेव, भामिया रोड ने पुलिस को बताया कि उसके पिता रजिंदर गुप्ता ने करीब 40 साल पहले समराला चौक, चंडीगढ़ रोड पर एक दुकान किराए पर ली थी, जहां कन्फेक्शनरी का काम होता था और पिता की मौत के बाद अब वह खुद यह काम संभाल रहा है, कुछ दिन पहले बारिश के कारण दुकान की छत का एक हिस्सा गिर गया था, जिसके बाद उसने मकान मालिक से मरम्मत करवाने की बात कही। लेकिन आरोप है कि मरम्मत के नाम पर आरोपियों ने पूरी दुकान ही तोड़ दी और पीछे से उसे स्कूटर स्टैंड में मिलाने की कोशिश की। जब उसने इसका विरोध किया तो उसे धमकियां दी गईं। पुलिस ने हरीश कुमार की शिकायत पर समराला चौक, चंडीगढ़ रोड निवासी मुख्तियार कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी मलकीत सिंह ने बताया कि अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *