स्कूल बाथरूम में केजी छात्रा से रेप की कोशिश:घर पहुंचने पर मां को बताया, कहा- कक्षा 7 के एक भैया ने की गंदी हरकत

स्कूल बाथरूम में केजी छात्रा से रेप की कोशिश:घर पहुंचने पर मां को बताया, कहा- कक्षा 7 के एक भैया ने की गंदी हरकत

फतेहपुर में एक स्कूल में केजी की छात्रा से कक्षा 7 के छात्र द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के पीएसी रोड खम्बापुर मोहल्ला स्थित एक स्कूल में हुई। बच्ची सोमवार को स्कूल में अपना रिजल्ट लेने गई थी, तभी कक्षा 7 के छात्र ने उसे बहाने से बाथरूम में ले जाकर गलत काम करने का प्रयास किया। घर पहुंचने पर बच्ची ने अपनी मां को बताया कि उसे प्राइवेट पार्ट में दर्द हो रहा है। पूछने पर बच्ची ने बताया कि कक्षा 7 के एक भैया ने बाथरूम में उसके साथ गंदी हरकत की थी। बच्ची ने कहा कि वह आरोपी को सामने आने पर पहचान लेगी। पीड़ित बच्ची की मां जब शिकायत लेकर स्कूल पहुंचीं, तो उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल स्टाफ और प्रबंधक ने मामले को दबाने की कोशिश की। मां ने यह भी बताया कि पूरे स्कूल परिसर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। थाना प्रभारी विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि मां की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मंगलवार को पुलिस टीम ने स्कूल जाकर मामले की जांच-पड़ताल की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *