देवरिया में युवती से दुष्कर्म का प्रयास:आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस तलाश में दे रही दबिश

देवरिया में युवती से दुष्कर्म का प्रयास:आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस तलाश में दे रही दबिश

देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली सो रही युवती से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार रात की है। थाना क्षेत्र के एक गांव की लगभग 20 वर्षीय युवती अपने घर में अकेली सो रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक घर में घुस गया और युवती के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। युवती ने इसका विरोध किया, जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। लोगों को आता देख आरोपी युवक धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता के भाई ने बरहज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी राकेश साहनी पुत्र हीरालाल साहनी के विरुद्ध छेड़छाड़ सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों ने कहा कि दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने गांव में शांति बनाए रखने की अपील भी की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *