लखनऊ में जीजा पर छेड़खानी का आरोप:विरोध करने पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश

लखनऊ में जीजा पर छेड़खानी का आरोप:विरोध करने पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश

लखनऊ के बाजारखाला क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ही जीजा पर छेड़खानी और विरोध करने पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के मुताबिक, 30 मार्च को उसका पति ड्यूटी पर गया था और वह घर में अकेली थी। इसी दौरान उसका जीजा घर पहुंचा और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर उसने महिला की पिटाई कर दी। आरोप है कि इसके बाद उस पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश भी की गई। महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाई और अपनी मासूम बच्ची को लेकर थाने पहुंची, जहां उसने पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पहले भी उसके साथ मारपीट कर चुके हैं। वहीं, इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह के अनुसार शुरुआती जांच में संपत्ति विवाद का मामला सामने आया है, हालांकि छेड़खानी और हत्या के प्रयास के आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *