शेखपुरा जिले में चोरों ने अब पारंपरिक तरीकों को छोड़कर हाईटेक तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। ताजा मामला नगर क्षेत्र के माहुरी टोला स्थित कमिश्नरी बाजार से सामने आया है। जहां बीती देर रात अज्ञात चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान का शटर गैस कटर से काटने का प्रयास किया। हालांकि, आग लगने और धुआं निकलने के कारण चोर अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए। यह घटना कमिश्नरी बाजार निवासी राजेश सर्राफ की ‘जवाहर लाल ज्वैलर्स’ नामक दुकान में हुई। चोरों ने गैस कटर का उपयोग कर दुकान का शटर काटने की कोशिश की। इसी दौरान दुकान के अंदर बिछाए गए गद्दे और कालीन में आग लग गई, जिससे दुकान के भीतर घना धुआं भर गया। घटना से जुड़ी तस्वीरें… धुआं निकलता देख चोर घबरा गए
धुआं निकलता देख चोर घबरा गए और चोरी को अंजाम दिए बिना ही वहां से भाग निकले। सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे, तो उन्होंने अंदर से धुआं निकलते देखा। शटर उठाकर देखने पर पता चला कि गद्दे में आग लगी हुई थी। राहत की बात यह रही कि दुकान में रखा सारा कीमती सामान सुरक्षित पाया गया। गैस कटर का उपयोग कर चोरी का प्रयास
बताया जाता है कि यह इलाका काफी व्यस्त और भीड़भाड़ वाला है, और रात के समय भी लोगों की आवाजाही बनी रहती है। इसके बावजूद चोरों द्वारा इतनी इत्मीनान से गैस कटर का उपयोग कर चोरी का प्रयास करना पुलिस पेट्रोलिंग की कमी और अपराधियों के बढ़ते मनोबल को दर्शाता है। इस घटना के बाद इलाके के अन्य दुकानदारों में दहशत का माहौल है। सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत जांच शुरू कर दी। इस संबंध में नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ माह पहले सभी ज्वेलरी दुकानदारों के साथ बैठक कर सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कई दुकानदारों ने अब तक सीसीटीवी नहीं लगवाए हैं। पुलिस आसपास लगे अन्य दुकानों और प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने का प्रयास कर रही है। फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और चोरों की पहचान तथा गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। शेखपुरा जिले में चोरों ने अब पारंपरिक तरीकों को छोड़कर हाईटेक तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। ताजा मामला नगर क्षेत्र के माहुरी टोला स्थित कमिश्नरी बाजार से सामने आया है। जहां बीती देर रात अज्ञात चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान का शटर गैस कटर से काटने का प्रयास किया। हालांकि, आग लगने और धुआं निकलने के कारण चोर अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए। यह घटना कमिश्नरी बाजार निवासी राजेश सर्राफ की ‘जवाहर लाल ज्वैलर्स’ नामक दुकान में हुई। चोरों ने गैस कटर का उपयोग कर दुकान का शटर काटने की कोशिश की। इसी दौरान दुकान के अंदर बिछाए गए गद्दे और कालीन में आग लग गई, जिससे दुकान के भीतर घना धुआं भर गया। घटना से जुड़ी तस्वीरें… धुआं निकलता देख चोर घबरा गए
धुआं निकलता देख चोर घबरा गए और चोरी को अंजाम दिए बिना ही वहां से भाग निकले। सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे, तो उन्होंने अंदर से धुआं निकलते देखा। शटर उठाकर देखने पर पता चला कि गद्दे में आग लगी हुई थी। राहत की बात यह रही कि दुकान में रखा सारा कीमती सामान सुरक्षित पाया गया। गैस कटर का उपयोग कर चोरी का प्रयास
बताया जाता है कि यह इलाका काफी व्यस्त और भीड़भाड़ वाला है, और रात के समय भी लोगों की आवाजाही बनी रहती है। इसके बावजूद चोरों द्वारा इतनी इत्मीनान से गैस कटर का उपयोग कर चोरी का प्रयास करना पुलिस पेट्रोलिंग की कमी और अपराधियों के बढ़ते मनोबल को दर्शाता है। इस घटना के बाद इलाके के अन्य दुकानदारों में दहशत का माहौल है। सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत जांच शुरू कर दी। इस संबंध में नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ माह पहले सभी ज्वेलरी दुकानदारों के साथ बैठक कर सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कई दुकानदारों ने अब तक सीसीटीवी नहीं लगवाए हैं। पुलिस आसपास लगे अन्य दुकानों और प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने का प्रयास कर रही है। फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और चोरों की पहचान तथा गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।