धनबाद में दिनदहाड़े चोरी का प्रयास:गृहस्वामी व स्थानीय लोगों की सतर्कता से आरोपी धराया, पुलिस को सौंपा

धनबाद में दिनदहाड़े चोरी का प्रयास:गृहस्वामी व स्थानीय लोगों की सतर्कता से आरोपी धराया, पुलिस को सौंपा

धनबाद थाना क्षेत्र के हीरापुर हटिया में दिनदहाड़े चोरी का प्रयास किया गया। गृहस्वामी की पत्नी और स्थानीय लोगों की सतर्कता से आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार, एक युवक चोरी की नीयत से एक आवास में घुसा था। आरोपी घर के अंदर पलंग का बिस्तर हटाकर सामान टटोल रहा था, तभी घर की महिला सदस्य (गृहस्वामी की पत्नी) की नजर उस पर पड़ गई। घर के बाहर एक पोल से बांध दिया महिला द्वारा शोर मचाते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसे घर के बाहर एक पोल से बांध दिया। इसके बाद तत्काल धनबाद थाना पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाना ले गई। गृहस्वामी गुड्डू सिंह ने बताया कि यदि उनकी पत्नी ने समय रहते चोर को नहीं देखा होता, तो बड़ी चोरी हो सकती थी। उन्होंने स्थानीय लोगों की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि पड़ोसियों की मदद से ही चोर को पकड़ा जा सका। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया युवक कुम्हार पट्टी इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि वह पहले किसी चोरी की घटना में शामिल रहा है या नहीं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *