खेत पटवन विवाद में तलवार से हमला:एक ही परिवार के 5 लोग घायल, महिला पटना रेफर

खेत पटवन विवाद में तलवार से हमला:एक ही परिवार के 5 लोग घायल, महिला पटना रेफर

जमुई जिले के खैरा थाना अंतर्गत नीमनवादा गांव में खेत पटवन को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। पड़ोसियों ने तलवार, लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला किया। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें पटना रेफर किया गया है। घायलों की पहचान नीमनवादा गांव निवासी निर्मल यादव उर्फ चेतन यादव, उनकी पत्नी सुशीला देवी, पुत्र संजय यादव, केदार कुमार यादव और बहू सुनीता देवी के रूप में हुई है। यह घटना मंगलवार देर शाम की है। परिजनों ने सभी घायलों को रात करीब 11:30 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने सुशीला देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। घायल सुनीता देवी के अनुसार, उनका परिवार गेहूं के खेत का पटवन कर रहा था। इसी दौरान आरोपितों ने मोटर में लगा पाइप खोल दिया, जिससे पानी खलिहान में बहने लगा। जब इस बारे में पूछताछ की गई तो आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और पूर्व नियोजित तरीके से तलवार व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। घायलों ने गुड्डू यादव, डोमन यादव, प्रमोद यादव, अंग्रेज कुमार, गोलू कुमार, टिंकू देवी और ललिता देवी सहित अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। देर रात होने के कारण बुधवार को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। खैरा थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जमुई जिले के खैरा थाना अंतर्गत नीमनवादा गांव में खेत पटवन को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। पड़ोसियों ने तलवार, लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला किया। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें पटना रेफर किया गया है। घायलों की पहचान नीमनवादा गांव निवासी निर्मल यादव उर्फ चेतन यादव, उनकी पत्नी सुशीला देवी, पुत्र संजय यादव, केदार कुमार यादव और बहू सुनीता देवी के रूप में हुई है। यह घटना मंगलवार देर शाम की है। परिजनों ने सभी घायलों को रात करीब 11:30 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने सुशीला देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। घायल सुनीता देवी के अनुसार, उनका परिवार गेहूं के खेत का पटवन कर रहा था। इसी दौरान आरोपितों ने मोटर में लगा पाइप खोल दिया, जिससे पानी खलिहान में बहने लगा। जब इस बारे में पूछताछ की गई तो आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और पूर्व नियोजित तरीके से तलवार व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। घायलों ने गुड्डू यादव, डोमन यादव, प्रमोद यादव, अंग्रेज कुमार, गोलू कुमार, टिंकू देवी और ललिता देवी सहित अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। देर रात होने के कारण बुधवार को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। खैरा थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *