रात 10 बजे लाठी-कुल्हाड़ी से हमला:पिता-पुत्र सहित तीन के सिर फूटे, पहले महिला से मारपीट की

रात 10 बजे लाठी-कुल्हाड़ी से हमला:पिता-पुत्र सहित तीन के सिर फूटे, पहले महिला से मारपीट की

अलवर के विजय मंदिर थाना क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद में महिला से कहासुनी व मारपीट के मामले में दो पक्षों में लाठी व चाकू चल गए। जिसमें पिता-पुत्र सहित 3 जनों के सिर फोड़ दिए। तीनों अलवर जिला अस्पताल में भर्ती हैं। आरोपी पड़ौसी हैं। जो फरार गए। अब पुलिस ढूंढ़ रही है।
नौरंगाबाद गांव निवासी घायल हारुन खान ने बताया कि उसकी पुत्रवधू गांव में रात करीब 10 बजे लघुशंका के लिए गई थी। तब पड़ौस के समसू, जमशेद सहित अन्य लोगों ने उसके साथ मारपी की है। पता चलने पर परिवार ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में हारुन खान, उसका पुत्र खालिद और साबिर गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजनों का आरोप है कि करीब दो वर्ष पहले भी इसी प्रकार का विवाद हुआ था, जिसमें महिला से छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी। उस समय भी मामला आपसी रंजिश में बदल गया था। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुराने विवाद के चलते ही आरोपियों ने फिर से इस घटना को अंजाम दिया।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घायलों का उपचार जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *