पटना जिले के मोकामा थाना क्षेत्र के सकरवार टोला में मंगलवार शाम एक कुख्यात अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों और परिजनों ने हमला कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, हालांकि मुख्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। मोकामा थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने बताया कि पुलिस टीम कुख्यात चोर मिक्की को गिरफ्तार करने उसके ठिकाने पर पहुंची थी। मिक्की पर चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के लगभग 14 मामले दर्ज हैं। वह न्यायालय के आदेश के बावजूद लंबे समय से फरार था और थाने में हाजिरी नहीं दे रहा था। पुलिस को क्षेत्र में हाल ही में बढ़ी चोरी की घटनाओं में भी उसकी तलाश थी। थाना प्रभारी जैसे ही पुलिस टीम मिक्की के घर पहुंची और उसे हिरासत में लेने की कोशिश की, उसके परिजनों और समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी की। सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न होते देख तत्काल थाने से अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। अतिरिक्त बल के पहुँचते ही पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया और मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान जितेंद्र सिंह, आकाश कुमार, अंकित कुमार और प्रियांशु कुमार के रूप में हुई है। इन चारों के अलावा, चार अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार मिक्की की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों को संरक्षण देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पटना जिले के मोकामा थाना क्षेत्र के सकरवार टोला में मंगलवार शाम एक कुख्यात अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों और परिजनों ने हमला कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, हालांकि मुख्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। मोकामा थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने बताया कि पुलिस टीम कुख्यात चोर मिक्की को गिरफ्तार करने उसके ठिकाने पर पहुंची थी। मिक्की पर चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के लगभग 14 मामले दर्ज हैं। वह न्यायालय के आदेश के बावजूद लंबे समय से फरार था और थाने में हाजिरी नहीं दे रहा था। पुलिस को क्षेत्र में हाल ही में बढ़ी चोरी की घटनाओं में भी उसकी तलाश थी। थाना प्रभारी जैसे ही पुलिस टीम मिक्की के घर पहुंची और उसे हिरासत में लेने की कोशिश की, उसके परिजनों और समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी की। सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न होते देख तत्काल थाने से अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। अतिरिक्त बल के पहुँचते ही पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया और मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान जितेंद्र सिंह, आकाश कुमार, अंकित कुमार और प्रियांशु कुमार के रूप में हुई है। इन चारों के अलावा, चार अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार मिक्की की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों को संरक्षण देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।


