दरभंगा के किरतपुर प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार देर रात बदमाशों ने किरतपुर चौक स्थित रौशन ज्वेलरी और बर्तन भंडार का शटर काटकर चोरी का प्रयास किया। वारदात के दौरान पास की चप्पल दुकान के संचालक विनोद यादव को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया गया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। आधी रात के बाद बदमाश ज्वेलरी दुकान का शटर काट रहे थे। संदिग्ध आवाज सुनकर पास में सो रहे विनोद यादव की नींद खुली। बाहर निकलते ही अपराधियों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर लोहे की रॉड से पीटा, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई। जान बचाने के लिए वे घर की ओर भागे, लेकिन आरोपी पीछे-पीछे घर तक पहुंच गए। घर में घुसकर मारपीट, देसी कट्टा की लूट बदमाशों ने घर का गेट तोड़ दिया और अंदर घुसकर विनोद यादव, उनके भाई राम सुंदर यादव और पुत्र संतोष यादव के साथ मारपीट की। आरोप है कि अपराधियों ने सीने पर देसी कट्टा सटा दिया और बेटी की सगाई के लिए रखे करीब एक लाख रुपये नकद और दो मोबाइल फोन लूट लिए। इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, किरतपुर में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार तीनों की स्थिति फिलहाल स्थिर है। जमालपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। महफूज आलम ने दल-बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली गई है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि कुछ संदिग्धों को चिन्हित कर पूछताछ की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभारी तिवारी ने स्पष्ट किया कि ज्वेलरी दुकान से कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। व्यापारियों में आक्रोश, गश्ती बढ़ाने की मांग घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश है। ग्राम पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि केलू सदा ने रात्रि गश्ती बढ़ाने और चौक पर पुलिस बल की स्थायी तैनाती की मांग की है। फिलहाल पुलिस क्षेत्र में गश्ती तेज कर मामले की छानबीन में जुटी है। दरभंगा के किरतपुर प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार देर रात बदमाशों ने किरतपुर चौक स्थित रौशन ज्वेलरी और बर्तन भंडार का शटर काटकर चोरी का प्रयास किया। वारदात के दौरान पास की चप्पल दुकान के संचालक विनोद यादव को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया गया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। आधी रात के बाद बदमाश ज्वेलरी दुकान का शटर काट रहे थे। संदिग्ध आवाज सुनकर पास में सो रहे विनोद यादव की नींद खुली। बाहर निकलते ही अपराधियों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर लोहे की रॉड से पीटा, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई। जान बचाने के लिए वे घर की ओर भागे, लेकिन आरोपी पीछे-पीछे घर तक पहुंच गए। घर में घुसकर मारपीट, देसी कट्टा की लूट बदमाशों ने घर का गेट तोड़ दिया और अंदर घुसकर विनोद यादव, उनके भाई राम सुंदर यादव और पुत्र संतोष यादव के साथ मारपीट की। आरोप है कि अपराधियों ने सीने पर देसी कट्टा सटा दिया और बेटी की सगाई के लिए रखे करीब एक लाख रुपये नकद और दो मोबाइल फोन लूट लिए। इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, किरतपुर में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार तीनों की स्थिति फिलहाल स्थिर है। जमालपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। महफूज आलम ने दल-बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली गई है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि कुछ संदिग्धों को चिन्हित कर पूछताछ की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभारी तिवारी ने स्पष्ट किया कि ज्वेलरी दुकान से कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। व्यापारियों में आक्रोश, गश्ती बढ़ाने की मांग घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश है। ग्राम पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि केलू सदा ने रात्रि गश्ती बढ़ाने और चौक पर पुलिस बल की स्थायी तैनाती की मांग की है। फिलहाल पुलिस क्षेत्र में गश्ती तेज कर मामले की छानबीन में जुटी है।


