कैमूर में शराब पार्टी रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हमला:थाना अध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी घायल,1ग्रामीण को लगी गोली;FIR दर्ज

कैमूर में शराब पार्टी रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हमला:थाना अध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी घायल,1ग्रामीण को लगी गोली;FIR दर्ज

कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र स्थित कझार घाट गांव में शनिवार देर रात शराब पार्टी रोकने पहुंची पुलिस टीम और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गई। पथराव में थाना अध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि फायरिंग के दौरान एक ग्रामीण को गोली लगने की सूचना है। घायल ग्रामीण का इलाज बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। बेल की खुशी में चल रही थी पार्टी,लेडी डांसर के साथ जश्न बताया जाता है कि गांव में एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में जेल से छूटे व्यक्ति को जमानत मिलने की खुशी में पार्टी आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में डीजे, लेडी डांसर और हर्ष फायरिंग के साथ जश्न मनाया जा रहा था। रात करीब 10:30 बजे कुदरा थाने को इसकी सूचना मिली। देखें, मौके से आई PHOTOS… रोकने पहुंची पुलिस पर पथराव,हथियार छीनने की कोशिश सूचना पर थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्यक्रम बंद कराने का प्रयास किया। इसी दौरान स्थिति बिगड़ गई। मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार के अनुसार, पुलिस कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव में थाना अध्यक्ष को ईंट लगने से चोट आई और कुल पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस का आरोप है कि भीड़ ने सरकारी हथियार छीनने की कोशिश की, जिसके बाद आत्मरक्षा में फायरिंग करनी पड़ी। ग्रामीणों ने 6 घंटे तक की सड़क जाम,आत्मरक्षा में कार्रवाई घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, जो करीब छह घंटे तक जारी रहा। ग्रामीणों का दावा है कि पुलिस ने पहले फायरिंग की, जबकि पुलिस इसे आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई बता रही है। गोली से घायल युवक ने आरोप लगाया है कि उसे पीछे से गोली लगी। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच के बाद ही गोली चलने की दिशा और परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी। डीएसपी बोले- 28 नामजद समेत 50 अज्ञात पर केस दर्ज डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि गांव वालों के आरोपों की भी जांच की जाएगी। “कानून निर्दोष को सजा नहीं देता। लिखित आवेदन मिलने पर निष्पक्ष जांच होगी,” उन्होंने कहा। पुलिस ने इस मामले में 28 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घायल व्यक्ति का फर्द बयान दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की गहन जांच शुरू कर दी है ताकि दोषियों के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जा सके। कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र स्थित कझार घाट गांव में शनिवार देर रात शराब पार्टी रोकने पहुंची पुलिस टीम और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गई। पथराव में थाना अध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि फायरिंग के दौरान एक ग्रामीण को गोली लगने की सूचना है। घायल ग्रामीण का इलाज बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। बेल की खुशी में चल रही थी पार्टी,लेडी डांसर के साथ जश्न बताया जाता है कि गांव में एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में जेल से छूटे व्यक्ति को जमानत मिलने की खुशी में पार्टी आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में डीजे, लेडी डांसर और हर्ष फायरिंग के साथ जश्न मनाया जा रहा था। रात करीब 10:30 बजे कुदरा थाने को इसकी सूचना मिली। देखें, मौके से आई PHOTOS… रोकने पहुंची पुलिस पर पथराव,हथियार छीनने की कोशिश सूचना पर थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्यक्रम बंद कराने का प्रयास किया। इसी दौरान स्थिति बिगड़ गई। मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार के अनुसार, पुलिस कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव में थाना अध्यक्ष को ईंट लगने से चोट आई और कुल पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस का आरोप है कि भीड़ ने सरकारी हथियार छीनने की कोशिश की, जिसके बाद आत्मरक्षा में फायरिंग करनी पड़ी। ग्रामीणों ने 6 घंटे तक की सड़क जाम,आत्मरक्षा में कार्रवाई घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, जो करीब छह घंटे तक जारी रहा। ग्रामीणों का दावा है कि पुलिस ने पहले फायरिंग की, जबकि पुलिस इसे आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई बता रही है। गोली से घायल युवक ने आरोप लगाया है कि उसे पीछे से गोली लगी। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच के बाद ही गोली चलने की दिशा और परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी। डीएसपी बोले- 28 नामजद समेत 50 अज्ञात पर केस दर्ज डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि गांव वालों के आरोपों की भी जांच की जाएगी। “कानून निर्दोष को सजा नहीं देता। लिखित आवेदन मिलने पर निष्पक्ष जांच होगी,” उन्होंने कहा। पुलिस ने इस मामले में 28 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घायल व्यक्ति का फर्द बयान दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की गहन जांच शुरू कर दी है ताकि दोषियों के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *