पुलिस-राजस्व टीम पर हमला, 14 आरोपी फरार:घरों पर चस्पा हुए नोटिस, गिरफ्तारी के लिए टीम ने दी दबिश

पुलिस-राजस्व टीम पर हमला, 14 आरोपी फरार:घरों पर चस्पा हुए नोटिस, गिरफ्तारी के लिए टीम ने दी दबिश

बाराबंकी में पुलिस और राजस्व टीम पर हमला करने के मामले में वांछित 14 आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं। सुबेहा पुलिस ने रविवार को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वे सभी फरार मिले। यह मामला जमीन पैमाइश के दौरान पुलिस व राजस्व टीम पर हमला करने, मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने से संबंधित है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। यह कार्रवाई थाना असंद्रा क्षेत्र के दांदुपुर गांव निवासी 14 वांछित अभियुक्तों के खिलाफ की गई है। इनमें जीत बहादुर सिंह, अभिषेक, सुनीता उर्फ राजकुमारी, राजू, शांति, विमला देवी, रामावती, भल्लर, विजय करन, राकेश, रामभजन, अनूप, बिट्टन और धुंगन शामिल हैं। अतिरिक्त निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पवन गुप्ता, छोटेलाल, अजय कुमार, लल्लन प्रसाद, हेड कांस्टेबल अब्दुल अजीज, कांस्टेबल रूपेन्द्र सिंह, धीरेन्द्र सिंह, विनय यादव, महिला कांस्टेबल निशा पाल और चालक कृष्ण कुमार की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस टीम ने आरोपियों के बताए गए पतों पर दबिश दी, लेकिन सभी घर से फरार मिले। इसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या-24 हैदरगढ़ द्वारा जारी भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 84 के तहत उद्घोषणा आदेश की आदेशिका आरोपियों के घरों के सामने चस्पा कर नियमानुसार मुनादी कराई गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *