भागलपुर में जीविका दीदी के परिवार पर हमला:दुकान पर उधार देने से मना करने पर दबंगों ने लाठी-डंडे से पीटा; महिला समेत 3 लोग घायल

भागलपुर में जीविका दीदी के परिवार पर हमला:दुकान पर उधार देने से मना करने पर दबंगों ने लाठी-डंडे से पीटा; महिला समेत 3 लोग घायल

भागलपुर में दुकान पर नाश्ता उधार देने से मना करने पर दबंगों ने जीविका दीदी और उनके परिवार पर हमला कर दिया। मारपीट में परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज) में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान बलराम पासवान(34), उनकी पत्नी कंचन देवी(26) और भाई शशि पासवान(18) के तौर पर हुई है। कंचन देवी गांव में जीविका समूह के तहत नाश्ते की दुकान चलाती हैं। घटना सबौर थाना क्षेत्र के आमडार गांव की है। उधार देने से मना करने पर लाठी-डंडे से मारा पीड़िता ने बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे मेरा बेटा दुकान पर था। इस दौरान गांव का राजू पासवान नाश्ता लेने आया। उधार देने से मना करने पर दुकान का सामान सड़क पर फेंक दिया। विरोध करने पर राजू ने मनीष पासवान और अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में परिवार के तीन लोगों का सिर फट गया। मामला शांत होने के बाद सबौर थाना पहुंची। पुलिस ने उन्हें तत्काल सबौर अस्पताल भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई वहीं, इस संबंध में सबौर थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने बताया कि अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। भागलपुर में दुकान पर नाश्ता उधार देने से मना करने पर दबंगों ने जीविका दीदी और उनके परिवार पर हमला कर दिया। मारपीट में परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज) में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान बलराम पासवान(34), उनकी पत्नी कंचन देवी(26) और भाई शशि पासवान(18) के तौर पर हुई है। कंचन देवी गांव में जीविका समूह के तहत नाश्ते की दुकान चलाती हैं। घटना सबौर थाना क्षेत्र के आमडार गांव की है। उधार देने से मना करने पर लाठी-डंडे से मारा पीड़िता ने बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे मेरा बेटा दुकान पर था। इस दौरान गांव का राजू पासवान नाश्ता लेने आया। उधार देने से मना करने पर दुकान का सामान सड़क पर फेंक दिया। विरोध करने पर राजू ने मनीष पासवान और अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में परिवार के तीन लोगों का सिर फट गया। मामला शांत होने के बाद सबौर थाना पहुंची। पुलिस ने उन्हें तत्काल सबौर अस्पताल भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई वहीं, इस संबंध में सबौर थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने बताया कि अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *