लदनिया में जदयू सांसद प्रतिनिधि के घर पर हमला:बेटा घायल, हमलावर लाठी-डंडे से लैस थे; घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात

लदनिया में जदयू सांसद प्रतिनिधि के घर पर हमला:बेटा घायल, हमलावर लाठी-डंडे से लैस थे; घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात

मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र के डलोखर गांव में गुरुवार को जदयू सांसद प्रतिनिधि हरिनारायण सहनी के घर पर एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने दिनदहाड़े हमला कर दिया। इस हमले में कई लोग घायल हो गए, जिनमें सांसद प्रतिनिधि का पुत्र रमेश कुमार सहनी भी शामिल है। बताया जा रहा है कि सभी हमलावर हथियार और लाठी-डंडों से लैस थे। घायलों का इलाज लदनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। सांसद प्रतिनिधि के पुत्र रमेश कुमार सहनी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया है। घटना के पीछे पूर्व चुनावी रंजिश को कारण बताया जा रहा है। घायल हरिनारायण सहनी ने कहा कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और सभी आरोपी डलोखर गांव के ही रहने वाले हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघव दयाल ने बताया कि पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया गया है। थाना अध्यक्ष अनूप कुमार भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं और मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र के डलोखर गांव में गुरुवार को जदयू सांसद प्रतिनिधि हरिनारायण सहनी के घर पर एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने दिनदहाड़े हमला कर दिया। इस हमले में कई लोग घायल हो गए, जिनमें सांसद प्रतिनिधि का पुत्र रमेश कुमार सहनी भी शामिल है। बताया जा रहा है कि सभी हमलावर हथियार और लाठी-डंडों से लैस थे। घायलों का इलाज लदनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। सांसद प्रतिनिधि के पुत्र रमेश कुमार सहनी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया है। घटना के पीछे पूर्व चुनावी रंजिश को कारण बताया जा रहा है। घायल हरिनारायण सहनी ने कहा कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और सभी आरोपी डलोखर गांव के ही रहने वाले हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघव दयाल ने बताया कि पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया गया है। थाना अध्यक्ष अनूप कुमार भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं और मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *