बांका में पुरानी रंजिश में घर पर हमला, हवाई फायरिंग:महिला ने लगाया अभद्र व्यवहार करने का आरोप; पुलिस ने 2 खोखा किया बरामद

बांका में पुरानी रंजिश में घर पर हमला, हवाई फायरिंग:महिला ने लगाया अभद्र व्यवहार करने का आरोप; पुलिस ने 2 खोखा किया बरामद

बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के भाट कोरामा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक घर पर हथियारबंद लोगों ने हमला कर हवाई फायरिंग की। इस घटना से गांव में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने घटनास्थल से दो खाली कारतूस बरामद किए हैं। भाट कोरामा गांव निवासी भुवनेश्वर यादव की पत्नी गौरी देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 3 मार्च की देर शाम उनके गांव के साथ-साथ सुजालकोरामा और दयालपुर गांव के करीब 12 लोग हथियार, पिस्तौल और राइफल लेकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। ट्रांसफार्मर से गांव की काटी बिजली फायरिंग के दौरान आरोपियों ने बिजली ट्रांसफार्मर से गांव की बिजली काट दी, जिससे चारों ओर अंधेरा छा गया। पीड़िता के अनुसार, इसके बाद सभी लोग उनके घर में घुस गए और उनके वस्त्र फाड़कर अभद्र व्यवहार करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने घर पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया, जिससे घर का अल्बेस्टर क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़िता ने यह भी बताया कि हमले के दौरान उनके गले का आभूषण भी छीन लिया गया। आरोप है कि ब्रजेश यादव और जयकांत यादव राइफल से फायरिंग करते हुए लोगों को धमका रहे थे कि किसी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हालांकि, गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ और लोग बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा (खाली कारतूस) बरामद किए हैं। पीड़िता ने अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए पुलिस को आवेदन दिया है। थाना अध्यक्ष राज रतन ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा आवेदन दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के भाट कोरामा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक घर पर हथियारबंद लोगों ने हमला कर हवाई फायरिंग की। इस घटना से गांव में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने घटनास्थल से दो खाली कारतूस बरामद किए हैं। भाट कोरामा गांव निवासी भुवनेश्वर यादव की पत्नी गौरी देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 3 मार्च की देर शाम उनके गांव के साथ-साथ सुजालकोरामा और दयालपुर गांव के करीब 12 लोग हथियार, पिस्तौल और राइफल लेकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। ट्रांसफार्मर से गांव की काटी बिजली फायरिंग के दौरान आरोपियों ने बिजली ट्रांसफार्मर से गांव की बिजली काट दी, जिससे चारों ओर अंधेरा छा गया। पीड़िता के अनुसार, इसके बाद सभी लोग उनके घर में घुस गए और उनके वस्त्र फाड़कर अभद्र व्यवहार करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने घर पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया, जिससे घर का अल्बेस्टर क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़िता ने यह भी बताया कि हमले के दौरान उनके गले का आभूषण भी छीन लिया गया। आरोप है कि ब्रजेश यादव और जयकांत यादव राइफल से फायरिंग करते हुए लोगों को धमका रहे थे कि किसी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हालांकि, गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ और लोग बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा (खाली कारतूस) बरामद किए हैं। पीड़िता ने अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए पुलिस को आवेदन दिया है। थाना अध्यक्ष राज रतन ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा आवेदन दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *