जमुई में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रेखा देवी की मिठाई दुकान पर हमला हुआ है। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 24 स्थित बोधवन तालाब चौक पर एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थर से तोड़फोड़ की। इस घटना में पूर्व अध्यक्ष के देवर चंदन कुमार, कुंदन कुमार और दो कर्मचारियों सहित चार लोग घायल हो गए। घायल कुंदन कुमार ने बताया कि यह हमला दुकान लगाने को लेकर हुए पुराने विवाद का नतीजा है। पूर्व अध्यक्ष के पति संतोष साह और कुछ स्थानीय युवकों के बीच पहले विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपियों ने अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। घटना से जुड़ी CCTV फूटेज में कैद तस्वीरें देखिए…. तोड़फोड़ के बाद काउंटर का शीशा टूट गया लाठी-डंडों से लैस बदमाशों ने दुकान पर धावा बोल दिया संतोष साह के दुकान से हटते ही, दो दर्जन से अधिक लाठी-डंडों से लैस बदमाशों ने दुकान पर धावा बोल दिया। उन्होंने मिठाई काउंटर समेत दुकान के अन्य सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया और बीच-बचाव करने आए कर्मचारियों व दुकानदार के साथ मारपीट की। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट की यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुट गई है। टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। जमुई में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रेखा देवी की मिठाई दुकान पर हमला हुआ है। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 24 स्थित बोधवन तालाब चौक पर एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थर से तोड़फोड़ की। इस घटना में पूर्व अध्यक्ष के देवर चंदन कुमार, कुंदन कुमार और दो कर्मचारियों सहित चार लोग घायल हो गए। घायल कुंदन कुमार ने बताया कि यह हमला दुकान लगाने को लेकर हुए पुराने विवाद का नतीजा है। पूर्व अध्यक्ष के पति संतोष साह और कुछ स्थानीय युवकों के बीच पहले विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपियों ने अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। घटना से जुड़ी CCTV फूटेज में कैद तस्वीरें देखिए…. तोड़फोड़ के बाद काउंटर का शीशा टूट गया लाठी-डंडों से लैस बदमाशों ने दुकान पर धावा बोल दिया संतोष साह के दुकान से हटते ही, दो दर्जन से अधिक लाठी-डंडों से लैस बदमाशों ने दुकान पर धावा बोल दिया। उन्होंने मिठाई काउंटर समेत दुकान के अन्य सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया और बीच-बचाव करने आए कर्मचारियों व दुकानदार के साथ मारपीट की। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट की यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुट गई है। टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।


