महोबा में खेत विवाद को लेकर परिवार पर हमला:कबरई थाने में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं, तीन आरोपियों के खिलाफ SC/ST एक्ट में FIR

महोबा में खेत विवाद को लेकर परिवार पर हमला:कबरई थाने में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं, तीन आरोपियों के खिलाफ SC/ST एक्ट में FIR

महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र के सुकौरा गांव में एक अनुसूचित जाति परिवार पर उनके घर में घुसकर हमला किया गया। आरोप है कि खेत से निकलने को लेकर हुए विवाद की शिकायत करने के बाद दबंगों ने यह घटना अंजाम दी। सुकौरा गांव निवासी बृजकिशोर अहिरवार ने न्यायालय में बताया कि उनका खेत गांव के बाहर है और वहां जाने के लिए उन्हें रामविशाल उर्फ सुकरू के खेत से होकर गुजरना पड़ता है। वर्ष 2024 में रामविशाल के बेटों संदीप कुमार, हरिशंकर उर्फ पप्पू और हरिश्चंद्र उर्फ बबलू ने खेत से निकलने को लेकर विवाद किया। बृजकिशोर ने कबरई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस और राजस्व टीम ने मौके पर जांच की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। घर में घुसकर हमला और धमकियां बृजकिशोर के आरोप के अनुसार 5 नवंबर 2024 की शाम तीनों आरोपियों ने उनके घर में घुसकर हमला किया। उन्होंने बृजकिशोर और उनके भाई नवलकिशोर को गालियां दीं, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और लाठी-डंडों से पीटा। बीच-बचाव करने आए परिजनों को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। न्यायालय के आदेश पर FIR दर्ज पीड़ित ने न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह भदौरिया ने संदीप कुमार, हरिशंकर उर्फ पप्पू और हरिश्चंद्र उर्फ बबलू के खिलाफ SC/ST एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दी। मामले की जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *