भागलपुर में छेड़खानी का विरोध करने पर परिवार पर हमला:तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर; परीक्षा देखकर निकली थी पीड़िता

भागलपुर में छेड़खानी का विरोध करने पर परिवार पर हमला:तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर; परीक्षा देखकर निकली थी पीड़िता

भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र के तकिचक मोहल्ले में शुक्रवार को एक इंटर की छात्रा से छेड़खानी की गई। विरोध करने पर उसके परिवार पर हमला किया गया। इस हिंसक घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक की हालत नाजुक है। सभी घायलों को भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल परिजनों ने बताया कि छात्रा शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे इंटर की दूसरी पाली की परीक्षा देने घर से निकली थी। घर से कुछ दूरी पर मोहल्ले के रियाजुल नामक युवक ने उसका दुपट्टा खींचकर छेड़खानी की। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की। छात्रा के शोर मचाने पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और रियाजुल को समझाने का प्रयास किया।

छात्रा के चाचा के सिर में चोट लगी इसी दौरान रियाजुल के साथ अकबर रज्जी, समीर और बुड्ढन भी वहां आ गए। इन सभी ने मिलकर परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडे, ईंट और चाकू से हमला कर दिया। हमले में छात्रा के चाचा के सिर में गंभीर चोटें आईं और उनके हाथ में चाकू के निशान मिले। एक अन्य युवक का हाथ टूट गया, जबकि छात्रा और एक महिला को भी हल्की चोटें लगी हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मायागंज अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, घायलों में से एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हबीबपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से अभी तक लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र के तकिचक मोहल्ले में शुक्रवार को एक इंटर की छात्रा से छेड़खानी की गई। विरोध करने पर उसके परिवार पर हमला किया गया। इस हिंसक घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक की हालत नाजुक है। सभी घायलों को भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल परिजनों ने बताया कि छात्रा शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे इंटर की दूसरी पाली की परीक्षा देने घर से निकली थी। घर से कुछ दूरी पर मोहल्ले के रियाजुल नामक युवक ने उसका दुपट्टा खींचकर छेड़खानी की। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की। छात्रा के शोर मचाने पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और रियाजुल को समझाने का प्रयास किया।

छात्रा के चाचा के सिर में चोट लगी इसी दौरान रियाजुल के साथ अकबर रज्जी, समीर और बुड्ढन भी वहां आ गए। इन सभी ने मिलकर परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडे, ईंट और चाकू से हमला कर दिया। हमले में छात्रा के चाचा के सिर में गंभीर चोटें आईं और उनके हाथ में चाकू के निशान मिले। एक अन्य युवक का हाथ टूट गया, जबकि छात्रा और एक महिला को भी हल्की चोटें लगी हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मायागंज अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, घायलों में से एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हबीबपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से अभी तक लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *