फतेहगढ़ साहिब में AAP सरपंच पर हमला:तलवार लेकर क्लीनिक में घुसे हमलावर, नशे के खिलाफ आवाज उठाने की रंजिश का अंदेशा

फतेहगढ़ साहिब में AAP सरपंच पर हमला:तलवार लेकर क्लीनिक में घुसे हमलावर, नशे के खिलाफ आवाज उठाने की रंजिश का अंदेशा

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में आम आदमी पार्टी से जुडे़ एक सरपंच पर जानलेवा हमला हुआ है। अमलोह हलके के गांव शाहपुर के सरपंच डॉ. जसविंदर सिंह पर शनिवार की सुबह नकाबपोश हमलावरों ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, हमलावर तलवारों से लैस होकर डॉ. जसविंदर सिंह के क्लीनिक में घुसे। उन्होंने सरपंच पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान उनके एक साथी को भी चोटें आईं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चंडीगढ़ के लिए किए गए रेफर घायल सरपंच और उनके साथी को पहले अमलोह के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, उन्हें बेहतर इलाज के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। सूत्रों के अनुसार, सरपंच इलाके में नशे के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे थे, जिसके चलते यह हमला रंजिश का नतीजा हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *