खेत देखने जा रहे युवक पर हमला:समस्तीपुर में घायल बोला- ग्रामीण ने घर पर बुलाकर हसुंआ से किया अटैक

खेत देखने जा रहे युवक पर हमला:समस्तीपुर में घायल बोला- ग्रामीण ने घर पर बुलाकर हसुंआ से किया अटैक

समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में आज एक युवक पर हंसुली से वार कर जख्मी कर दिया गया। जख्मी युवक गांव का हरीश शाह है। जिसे परिवार के लोगों ने उपचार के लिए देर शाम सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के संबंध में जख्मी युवक ने बताया कि उसका गांव के ही बबलू सिंह ,राजेश प्रसाद आदि से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सुबह वह अपना खेत जोताने के लिए गए थे। तो लोगों ने खेत जोतने से मना किया। हालांकि बाद में उन्होंने अपने खेत की जुताई की। शाम में वह अपना खेत देखने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही राजगीर पासवान के बेटे गोलू ने उसे अपने घर में बुलाया और हंसुआ से उसके सिर पर वार किया। जिससे वह गंभीर रूप से वह जख्मी हो गये। हल्ला होने पर जुटी लोगों की भीड़ हल्ला होने पर जब आसपास के लोगों की भीड़ जुटी, तो बीच बचाव कर उसे सदर अस्पताल लाया । जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। सदर अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले की जानकारी नगर पुलिस को दी है। नगर पुलिस की ओर से पीड़ित युवक का बयान दर्ज किया गया है, जिसमें गांव के ही राजगीर पासवान के बेटे गोलू समेत कई लोगों को आरोपी किया गया है। साजिश के तहत किया गया हमला जख्मी की पत्नी संगीता देवी का कहना है कि जब खेत की जुताई हुई, तो बात विवाद के बाद मामला शांत हो गया था। लेकिन दोबारा जब यह खेत देखने के लिए जा रहे थे, तो राजगीर पासवान के बेटे गोलू को चढ़ा बढ़ाकर उन पर हमला कराया गया। जबकि गोलू से इनका कोई विवाद नहीं है। समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में आज एक युवक पर हंसुली से वार कर जख्मी कर दिया गया। जख्मी युवक गांव का हरीश शाह है। जिसे परिवार के लोगों ने उपचार के लिए देर शाम सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के संबंध में जख्मी युवक ने बताया कि उसका गांव के ही बबलू सिंह ,राजेश प्रसाद आदि से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सुबह वह अपना खेत जोताने के लिए गए थे। तो लोगों ने खेत जोतने से मना किया। हालांकि बाद में उन्होंने अपने खेत की जुताई की। शाम में वह अपना खेत देखने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही राजगीर पासवान के बेटे गोलू ने उसे अपने घर में बुलाया और हंसुआ से उसके सिर पर वार किया। जिससे वह गंभीर रूप से वह जख्मी हो गये। हल्ला होने पर जुटी लोगों की भीड़ हल्ला होने पर जब आसपास के लोगों की भीड़ जुटी, तो बीच बचाव कर उसे सदर अस्पताल लाया । जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। सदर अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले की जानकारी नगर पुलिस को दी है। नगर पुलिस की ओर से पीड़ित युवक का बयान दर्ज किया गया है, जिसमें गांव के ही राजगीर पासवान के बेटे गोलू समेत कई लोगों को आरोपी किया गया है। साजिश के तहत किया गया हमला जख्मी की पत्नी संगीता देवी का कहना है कि जब खेत की जुताई हुई, तो बात विवाद के बाद मामला शांत हो गया था। लेकिन दोबारा जब यह खेत देखने के लिए जा रहे थे, तो राजगीर पासवान के बेटे गोलू को चढ़ा बढ़ाकर उन पर हमला कराया गया। जबकि गोलू से इनका कोई विवाद नहीं है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *