Iran–Israel war: इजरायल ईरान जंग के बीच मध्य एशिया में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इसका असर दुबई से लेकर भारत तक दिख रहा है। बीते शनिवार को दुबई की मशहूर इमारत बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला हुआ। इसके बाद बहुमंजिला इमारत को फौरन खाली कर दिया गया। साथ ही, लाइट्स बंद कर दी गई। वहीं, दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अल कमतूम एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन भी अगले आदेश तक के लिए रोक दिया गया है।
हमले के बाद दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) और अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DWC) पर उड़ान संचालन अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है।
कई देशों ने हवाई क्षेत्र किया बंद
क्षेत्रीय तनाव के चलते कई देशों ने अस्थायी रूप से अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है, जिससे वैश्विक उड़ानों पर बड़ा असर पड़ा है। एयर इंडिया ने 1 मार्च को लंदन, टोरंटो, फ्रैंकफर्ट, पेरिस और शिकागो के लिए निर्धारित अपनी सभी उड़ानें रद्द करने की घोषणा की है।
इसी बीच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइंस को 11 देशों के हवाई क्षेत्र से बचने की सलाह दी है। यात्रियों को एयरपोर्ट न जाने और अपनी-अपनी एयरलाइंस से ताज़ा फ़्लाइट अपडेट लेने की अपील की गई है।
यात्रियों के लिए जारी की सलाह
DXB और DWC पर उड़ानें अगली सूचना तक रुकी हुई हैं। यात्रियों से कहा गया है कि वे एयरपोर्ट न जाएं और अपनी फ़्लाइट की स्थिति के लिए सीधे एयरलाइंस से संपर्क करें।
संयुक्त अरब अमीरात, कतर, बहरीन और कुवैत ने अपने हवाई क्षेत्र के कुछ हिस्सों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। उड़ानों में कई एयरलाइंस ने उड़ानें रद्द, मार्ग परिवर्तित या सेवाएं निलंबित कर दी हैं।
दुबई से संचालन करने वाली प्रमुख एयरलाइंस एमिरेट्स ने 28 फरवरी की अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी । दुबई की राष्ट्रीय एयरलाइन अमीरात ने गल्फ़ न्यूज़ को बताया कि क्षेत्रीय हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण दुबई आने-जाने वाली सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं।
वहीं वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यात्रियों को लगातार आधिकारिक घोषणाओं पर नज़र रखने की सलाह दी गई है।


