बांका के रजौन थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का प्रयास हुआ। विरोध करने पर एक परिवार पर हमला किया गया। इस हमले में 70 साल के बुजुर्ग धनंजय पंडित की मौत हो गई। जबकि पीड़ित महिला सहित चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) में चल रहा है। मृतक की पहचान गोपालपुर नवादा गांव निवासी धनंजय पंडित के रूप में हुई है। घायलों में सुधाकर पंडित, अभिकांत पंडित, विपुल पंडित और पीड़ित महिला शामिल हैं।
विरोध करने पर की मारपीट पीड़ित महिला ने बताया कि 23 जनवरी की रात करीब 11:30 बजे गांव का ही कर्मनी पासवान जबरन उसके घर में घुस आया और दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और फरार हो गया। इस घटना को लेकर पीड़िता ने 24 जनवरी को रजौन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि केस दर्ज होने से बौखलाए आरोपी कर्मनी पासवान ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मंगलवार दोपहर पीड़ित महिला के घर पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने महिला और उसके परिजनों पर लाठी-डंडों से हमला किया, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने सभी घायलों को मंगलवार देर रात मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान धनंजय पंडित ने दम तोड़ दिया। पीड़ित परिवार ने लगाया लापरवाही का आरोप घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि दुष्कर्म के प्रयास की शिकायत के बावजूद समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हुए और उन्होंने दोबारा हमला किया। रजौन थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बांका के रजौन थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का प्रयास हुआ। विरोध करने पर एक परिवार पर हमला किया गया। इस हमले में 70 साल के बुजुर्ग धनंजय पंडित की मौत हो गई। जबकि पीड़ित महिला सहित चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) में चल रहा है। मृतक की पहचान गोपालपुर नवादा गांव निवासी धनंजय पंडित के रूप में हुई है। घायलों में सुधाकर पंडित, अभिकांत पंडित, विपुल पंडित और पीड़ित महिला शामिल हैं।
विरोध करने पर की मारपीट पीड़ित महिला ने बताया कि 23 जनवरी की रात करीब 11:30 बजे गांव का ही कर्मनी पासवान जबरन उसके घर में घुस आया और दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और फरार हो गया। इस घटना को लेकर पीड़िता ने 24 जनवरी को रजौन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि केस दर्ज होने से बौखलाए आरोपी कर्मनी पासवान ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मंगलवार दोपहर पीड़ित महिला के घर पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने महिला और उसके परिजनों पर लाठी-डंडों से हमला किया, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने सभी घायलों को मंगलवार देर रात मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान धनंजय पंडित ने दम तोड़ दिया। पीड़ित परिवार ने लगाया लापरवाही का आरोप घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि दुष्कर्म के प्रयास की शिकायत के बावजूद समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हुए और उन्होंने दोबारा हमला किया। रजौन थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


