ATS, पुलिस ने रसूका का रह चुका आरोपी को पकड़ा:करनी पड़ी कड़ी मशक्कत, खुद स्कार्पियों में पहुंचा थाने; 25 करोड़ की पकड़ी थी ड्रग्स

ATS, पुलिस ने रसूका का रह चुका आरोपी को पकड़ा:करनी पड़ी कड़ी मशक्कत, खुद स्कार्पियों में पहुंचा थाने; 25 करोड़ की पकड़ी थी ड्रग्स

भारत- पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर के पास बाड़मेर में करीब 5 किलो क्रिस्टल ड्रग्स मिलने के बाद एटीएस और बाड़मेर की पुलिस टीमों ने बॉर्डर इलाकों के कई गांवों में दबिश दी। टीमों ने रासूका के आरोपी रहे रोशन खान को पकड़ने के लिए टीमों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पकड़ने के बाद भी रोशन ने अपना रसूख दिखाते हुए अपनी गाडी में पुलिस थाने पहुंचा। ऐसा बताया जा रहा है कि पुलिस को उसको पकड़ने के लिए कई घंटों तक पसीने छूट गए। पुलिस को ग्रामीणों ने अंदर तक घुसने नहीं दिया। आरोपी रोशन खान अपनी गाडी स्कॉर्पियो में आगे की सीट पर बैठकर थाने पहुंचा। पुलिस गाडी उसको एस्कॉर्ट करती नजर आई। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे है। दरअसल, राजस्थान, गुजरात एटीएस और बाड़मेर पुलिस ने बीती रात को संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे 68 पर इको कार को रुकवाकर उसमें से करीब 5 किलो क्रिस्टल ड्रग्स को जब्त किया। वहीं दो तस्कर शंकरलाल और सलमान खान को पकड़ा। इसके बाद इन दोनों से पूछताछ के बाद टीमों ने रामसर थाना इलाके के सज्जन का पार, मठारानी और खलीफे की बावड़ी में दबिश दी गई। 25 करोड़ की ड्रग्स जब्त, पाकिस्तान के थारपारकर निवासी ने भेजी एसपी चूनाराम जाट ने बताया- गुजरात एटीएस के इनपुट के आधार पर राजस्थान एटीएस और बाड़मेर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की गई। सदर थाना इलाके में राजस्थान एटीएस और बाड़मेर पुलिस की ओर से नाकाबंदी की गई। दो लोगों इको कार से गिरफ्तार किया है। इनके पास से 5 किलो मेटामेटाफाइन सिथेंटिक ड्रग्स को जब्त किया गया है। जिसकी इंटरनेशनल कीमत 25 करोड़ रुपए के आसपास है। सलमान खान पुत्र शंकराराम दोनों निवासी सज्जन का पार, रामसर को गिरफ्तार किया है। यह ड्रग्स बॉर्डर पार से आई है। पाकिस्तान के थारपारपार जिले निवासी मसाद नाम के व्यक्ति ने उपलब्ध करवाई है। इनके पास से मोबाइल जब्त किए उसमें वीडियो फुटेज और वाट्सऐप चेटिंग है। इंटरनेशनल कॉलिंग मिली है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मोबाइल का विश्लेषण किया जा रहा है। इनके लोकल कनेक्शन और कहां सप्लाई करने जा रहे थे। पाकिस्तानी कनेक्शन एक नाम क्लियर हो गया है। इसके अलावा किस-किस से कनेक्शन है इसको लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में और हमारी खुफिसा इनपुट के आधार पर जिन लोगों पर संदेह है उनको पुलिस और एटीएस की ओर से पूछताछ के लिए लाया गया है। उनके मोबाइल और बाकी जो चीजें है उनका सर्च किया जा रहा है। उनका अगर किसी भी तरह की मिलीभगत जैसे बॉर्डर से पार करवाने में या बॉर्डर के किन्ही लोगों के साथ उनका संपर्क होता है तो उनको शामिल करके कार्रवाई की जाएगी। गुजरात होनी थी डिलीवर एटीएस एसपी ज्ञानेंद्र कुमार यादव ने बताया- इन दोनों आरोपियों को पाकिस्तान से ड्रग्स की सप्लाई दी गई है। इसने गुजरात में डिलीवर करने की बात कही है। पाकिस्तान से ड्रग्स कैसे आई यह जांच का बिंदु है। लेकिन हमारे पास पुख्ता सूचना है कि यह ड्रग्स पाकिस्तान से आई है। पकड़े गए सलमान और शंकराराम को पूर्व में पहले कोई क्राइम रिकॉर्ड नहीं है। प्राथमिक पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि इन्होंने पहले भी ऐसी खेप पहुंचाई है। इसके हमारे पास टैक्निकल एविडेंस है। सलमान के बैंक खाते चैक करने पर पाया है कि गुजरात और दिल्ली से उसके खाते में पैसे आए है। रासूका का रहा चुका आरोपी पकड़ने में छूटे पसीनें मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीमों को रासूका के आराेपी रह चुका रोशन खान खलीफ को पकड़ने के लिए गई। लेकिन टीमों को गांव में जाने से ग्रामीणों ने रोक दिया। इसके बाड़मेर एसपी चूनाराम जाट मौके पर पहुंचे। उसके बाद रोशन खान को डिटेन किया गया। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल, रोशन ने दिखाया रसूख आरोपी रोशन खान को पकड़ने के बाद वह पुलिस की गाड़ी में नहीं बैठकर अपनी स्कार्पियो से गांव से रवाना होकर थाने पहुंचा। इस दौरान उसकी स्कार्पियों को पुलिस की गाडी एस्कॉर्ट करती नजर आई। वहीं उसकी स्कार्पियों में थानेदार बैठाया गया। जो पीछे की सीट पर बैठे नजर आए। फिलहाल एसपी चूनाराम जाट और एटीएस एसपी ज्ञानचंद रोशन समेत अन्य लोगों से पूछताछ कर रहे है। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर मिली 5KG क्रिस्टल ड्रग्स:कार में बाड़मेर से गुजरात सप्लाई करने जा रहे थे, 2 डिटेन

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *