बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार:भारतीय किसान यूनियन ने ग्रेटर नोएडा में निकाला आक्रोश मार्च

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार:भारतीय किसान यूनियन ने ग्रेटर नोएडा में निकाला आक्रोश मार्च

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे लगातार अत्याचारों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति ने ग्रेटर नोएडा के दादरी में आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान संगठन ने बांग्लादेश के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार देर शाम भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यह आक्रोश यात्रा निकाली। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमरीश चौहान ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। उनकी कॉलोनियों को जलाया जा रहा है और हाल ही में एक हिंदू व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई, जो एक जघन्य अपराध है। उन्होंने बांग्लादेश में घटित अमानवीय घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की। चौहान ने मानवाधिकारों की रक्षा, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ठोस हस्तक्षेप की मांग उठाई। इस दौरान सभी प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं को न्याय मिलना चाहिए और उन पर हमले तुरंत बंद होने चाहिए। उन्होंने भारत सरकार से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *