नवगछिया में दो महिलाओं से एटीएम धोखाधड़ी:मदद के बहाने कार्ड बदला, पीड़िता ने थाने में की शिकायत

नवगछिया में दो महिलाओं से एटीएम धोखाधड़ी:मदद के बहाने कार्ड बदला, पीड़िता ने थाने में की शिकायत

भागलपुर पुलिस जिला नवगछिया में दो महिलाओं से एटीएम धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शनिवार शाम मकनपुर चौक स्थित एसबीआई एटीएम में मदद के बहाने एक युवक ने उनके एटीएम कार्ड बदल दिए और फरार हो गया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा गांव निवासी नागो यादव की पत्नी बेबी देवी और सुकल यादव की पत्नी कविता देवी एसबीआई एटीएम से पैसे निकालने पहुंची थीं। इसी दौरान एक युवक एटीएम के अंदर आया और मदद करने का नाटक करते हुए उनका पिन देख लिया। इसके बाद आरोपी ने दोनों महिलाओं के एसबीआई एटीएम कार्ड बदलकर उन्हें दूसरे कार्ड थमा दिए। कुछ देर बाद जब महिलाओं को ठगी का एहसास हुआ, तो उन्होंने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग चुका था। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक कानूनी कार्रवाई की। पीड़ित बेबी देवी के खाते में 20 हजार रुपए और कविता देवी के खाते में 15 हजार रुपए पहले से जमा होने की जानकारी मिली है। महिलाओं ने आशंका जताई है कि आरोपी उनके खातों से अवैध निकासी कर सकता है। गौरतलब है कि नवगछिया में पिछले एक सप्ताह के दौरान ठगी और छिनतई की कई घटनाएं सामने आई हैं। हाल ही में, रंगरा थाना क्षेत्र में एक युवक से पैसे छीनकर भाग रहे अपराधियों को स्थानीय लोगों ने पकड़ा था, लेकिन वे पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गए। इसके अतिरिक्त, मकनपुर के पास एक सेवानिवृत्त शिक्षक से 65 हजार रुपए की छिनतई भी हुई है, जिसके आरोपी अब तक फरार हैं। इस संबंध में नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और संबंधित थाना प्रभारी को जल्द आरोपी की पहचान कर जांच के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, गोपालपुर थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। भागलपुर पुलिस जिला नवगछिया में दो महिलाओं से एटीएम धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शनिवार शाम मकनपुर चौक स्थित एसबीआई एटीएम में मदद के बहाने एक युवक ने उनके एटीएम कार्ड बदल दिए और फरार हो गया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा गांव निवासी नागो यादव की पत्नी बेबी देवी और सुकल यादव की पत्नी कविता देवी एसबीआई एटीएम से पैसे निकालने पहुंची थीं। इसी दौरान एक युवक एटीएम के अंदर आया और मदद करने का नाटक करते हुए उनका पिन देख लिया। इसके बाद आरोपी ने दोनों महिलाओं के एसबीआई एटीएम कार्ड बदलकर उन्हें दूसरे कार्ड थमा दिए। कुछ देर बाद जब महिलाओं को ठगी का एहसास हुआ, तो उन्होंने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग चुका था। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक कानूनी कार्रवाई की। पीड़ित बेबी देवी के खाते में 20 हजार रुपए और कविता देवी के खाते में 15 हजार रुपए पहले से जमा होने की जानकारी मिली है। महिलाओं ने आशंका जताई है कि आरोपी उनके खातों से अवैध निकासी कर सकता है। गौरतलब है कि नवगछिया में पिछले एक सप्ताह के दौरान ठगी और छिनतई की कई घटनाएं सामने आई हैं। हाल ही में, रंगरा थाना क्षेत्र में एक युवक से पैसे छीनकर भाग रहे अपराधियों को स्थानीय लोगों ने पकड़ा था, लेकिन वे पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गए। इसके अतिरिक्त, मकनपुर के पास एक सेवानिवृत्त शिक्षक से 65 हजार रुपए की छिनतई भी हुई है, जिसके आरोपी अब तक फरार हैं। इस संबंध में नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और संबंधित थाना प्रभारी को जल्द आरोपी की पहचान कर जांच के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, गोपालपुर थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *