सीवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में रामनवमी मेले के दौरान एक बेहद संवेदनशील और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। 12 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ रेप की वारदात से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को अरेस्ट कर लिया है, जो पीड़िता के ही निजी स्कूल का चालक बताया जा रहा है। बच्ची का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना पुलिस हरकत में आ गई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और मामले की जांच की जा रही है। देखें, मौके से आई PHOTOS… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… मासूम किशोरी आरोपी की बातों में आ गई परिजनों के मुताबिक, पीड़िता अपने परिवार के साथ मेले में गई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले लिया। उसने बच्ची को यह कहकर भरोसे में लिया कि उसके जीजा मेले में दुकान लगाए हुए हैं और उसे बुला रहे हैं। मासूम बच्ची उसकी बातों में आ गई और उसके साथ चली गई। हालांकि, आरोपी उसे बताए गए स्थान पर ले जाने के बजाय पास के एक सुनसान स्कूल में ले गया, जहां उसने मासूम के साथ रेप किया। और मौके से फरार हो गया। खोजबीन के बाद बच्ची रोती हुई मिली इधर, काफी देर तक बच्ची के वापस नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद बच्ची एक सुनसान जगह के पास रोती हुई मिली। घर लाने के बाद उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद तुरंत उसे स्थानीय थाने ले जाया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश शुरू की गई और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया। दादी को बताई घटना कर आपबीती जीजा ने बताया कि देर रात तक जब बच्ची नहीं मिली तो चिंता हुई। उसके बाद काफी खोजबीन की गई तो बच्ची स्कूल के पास सुनसान जगह पर बैठकर रो रही थी। वहां पूछने पर कुछ नहीं बोली लेकिन घर आकर अपनी दादी से घटना के बारे में बताया। उसके बाद बसंतपुर थाना जाया गया। जहां से पुलिस ने महिला अधिकारी के साथ सदर अस्पताल भेज दिया। जहां इलाज चल रहा है। एसपी बोले- आरोपी से पूछताछ जारी,जल्द कार्रवाई जिले के पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना पुलिस हरकत में आ गई थी। उन्होंने कहा कि पहले पीड़िता को अस्पताल पहुंचाना प्राथमिकता थी, इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की जांच की जा रही है। सीवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में रामनवमी मेले के दौरान एक बेहद संवेदनशील और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। 12 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ रेप की वारदात से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को अरेस्ट कर लिया है, जो पीड़िता के ही निजी स्कूल का चालक बताया जा रहा है। बच्ची का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना पुलिस हरकत में आ गई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और मामले की जांच की जा रही है। देखें, मौके से आई PHOTOS… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… मासूम किशोरी आरोपी की बातों में आ गई परिजनों के मुताबिक, पीड़िता अपने परिवार के साथ मेले में गई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले लिया। उसने बच्ची को यह कहकर भरोसे में लिया कि उसके जीजा मेले में दुकान लगाए हुए हैं और उसे बुला रहे हैं। मासूम बच्ची उसकी बातों में आ गई और उसके साथ चली गई। हालांकि, आरोपी उसे बताए गए स्थान पर ले जाने के बजाय पास के एक सुनसान स्कूल में ले गया, जहां उसने मासूम के साथ रेप किया। और मौके से फरार हो गया। खोजबीन के बाद बच्ची रोती हुई मिली इधर, काफी देर तक बच्ची के वापस नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद बच्ची एक सुनसान जगह के पास रोती हुई मिली। घर लाने के बाद उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद तुरंत उसे स्थानीय थाने ले जाया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश शुरू की गई और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया। दादी को बताई घटना कर आपबीती जीजा ने बताया कि देर रात तक जब बच्ची नहीं मिली तो चिंता हुई। उसके बाद काफी खोजबीन की गई तो बच्ची स्कूल के पास सुनसान जगह पर बैठकर रो रही थी। वहां पूछने पर कुछ नहीं बोली लेकिन घर आकर अपनी दादी से घटना के बारे में बताया। उसके बाद बसंतपुर थाना जाया गया। जहां से पुलिस ने महिला अधिकारी के साथ सदर अस्पताल भेज दिया। जहां इलाज चल रहा है। एसपी बोले- आरोपी से पूछताछ जारी,जल्द कार्रवाई जिले के पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना पुलिस हरकत में आ गई थी। उन्होंने कहा कि पहले पीड़िता को अस्पताल पहुंचाना प्राथमिकता थी, इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की जांच की जा रही है।


