21 की उम्र में रश्मिका ने 13 साल बड़े एक्टर से की थी सगाई, एक साल में टूटा रिश्ता, अब सच आया सामने

21 की उम्र में रश्मिका ने 13 साल बड़े एक्टर से की थी सगाई, एक साल में टूटा रिश्ता, अब सच आया सामने

Rakshit Shetty Engaged To Rashmika Mandanna: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी शादी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बता दें, ये कपल 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाला है और सोशल मीडिया के जरिए दोनों ने अपने फैंस को इस खुशखबरी से रू-ब-रू कराया है, जिसके बाद से ही उनके चाहने वाले उन्हें बधाई दे रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रश्मिका मंदाना की Vijay Deverakonda से शादी से पहले उनकी एक और सगाई हुई थी, जो फिर टूट गई थी?

एक्टर और डायरेक्टर रक्षित शेट्टी से सगाई की थी

रश्मिका ने पहले साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और डायरेक्टर रक्षित शेट्टी से सगाई की थी। रक्षित शेट्टी कई फेमस साउथ फिल्मों जैसे ‘777 चार्ली’ और ‘रिक्की’ में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। रश्मिका और रक्षित की मुलाकात साल 2016 में फिल्म ‘किरिक पार्टी’ की शूटिंग के दौरान हुई थी, जहां दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

2017 में दोनों ने सगाई कर ली थी, जिसकी फोटोज और खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। बता दें, इस सगाई को लेकर खास बात ये थी कि रश्मिका उस समय केवल 21 साल की थीं, जबकि रक्षित उनसे 13 साल बड़े थे। ऐसे में उनकी जोड़ी ने खूब चर्चा और कयासों को पैदा दिया। हालांकि, सगाई के सिर्फ एक साल बाद दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया।

सगाई टूटने की वजह नहीं बताई

इतना ही नहीं, रश्मिका और रक्षित ने कभी सार्वजनिक रूप से अपनी सगाई टूटने की वजह नहीं बताई। साथ ही, दोनों ही ने एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखा और न तो उन्होंने कोई नकारात्मक बात कही और न ही अपने अलग होने को लेकर विवाद किया। रश्मिका ने कई अवसरों पर ये साफ किया है कि रक्षित उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं और उन्होंने उनकी बहुत इज्जत की है।

बता दें, अब जबकि रश्मिका मंदाना अपनी नई जिंदगी Vijay Deverakonda के साथ शुरू करने जा रही हैं, उनके फैंस दोनों के भविष्य के लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं। उनकी पुरानी प्यार भरी यादें भी उन्हें एक मजबूत और समझदार इंसान बनाने में मददगार साबित हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *