उज्जैन | प्रकटेश्वर महादेव मंदिर में गुड़ी पड़वा पर विक्रम संवत 2083 के पहले दिन पंचांग पूजन और ध्वजारोहण के साथ नव संवत्सर की शुरुआत हुई। कार्यक्रम विक्रम उत्सव के तहत आयोजित किया गया। आयोजन सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, महाराज विक्रमादित्य शोधपीठ, सम्राट विक्रमादित्य विद्वत परिषद, पूर्ण फाउंडेशन और मंदिर की शिव विष्णु समिति के संयुक्त सहयोग से हुआ। अतिथि के रूप में प्रो. अर्पण भारद्वाज मौजूद रहे। संचालन राम तिवारी ने किया। इस अवसर पर राजेश कुशवाह, नरेश शर्मा, मंदिर पुजारी घनश्याम शर्मा, डॉ. अनिल कुमार शर्मा, डॉ. दिलीप सोनी, रमन सोलंकी मौजूद थे।


