अपनी भविष्यवाणियों के जरिये खास चर्चा में आए द डिक्टेटर एस्ट्रोलॉजर नाम से प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य सुमिताचार्य महाराज ने आने वाले सालों को लेकर भी कई अहम भविष्यवाणियां की हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों खास सुर्खियां बटो रहे एस्ट्रोलॉजर सुमिताचार्य महाराज ने मार्च 2026 से लेकर 10 दिसंबर 2026 तक देश और दुनिया को लेकर कई बड़ी बातें बोली हैं। सुमिताचार्य ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर भी काफी कुछ कहा। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य का योग ठीक नहीं चल रहा है। खासकर अप्रैल के बाद वाला योग गहराता नजर आता है। हालांकि उन्होंने शंकराचार्य का समर्थन किया। कहा धर्माचार्यों को लेकर जो कुछ चल रहा है वह ठीक नहीं है। शंकराचार्य के खिलाफ जो साजिश हो रही है, उसमें कोई कुछ नहीं कर रहा है। न नेता और न ही जनता यह बहुत ही निंदनीय है। इससे पहले भी एक धर्माचार्य को जेल भेज उनकी जिंदगी बर्बाद की गई। भारत में चीजें काफी गड़बड़ हो रही हैं। उन्होंने कहा कि धर्म का झंडा जब लड़खड़ाए तो सबको मिलकर उसे खड़ा करना चाहिए। ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। कहा कि धर्मगुरु खासकर शंकराचार्य के साथ ऐसा व्यवहार बिलकुल भी ठीक नहीं है। भारत में काफी बदलाव आने वाले हैं। राजनीतिक उठापटक, सत्ता पटल भी बताया राजनीतिक उठापटक, भूकंप, हादसे, हमले, आपदा, सत्ता पलट, युद्व, शेयर मार्केट, विदेशों के बड़े इश्यू, महंगाई, प्लेन क्रैश यहां तक की दंगों को लेकर भविष्यवाणियां की हैं। प्रयागराज में सुमिताचार्य ने भूत, भविष्य और योजनाओं को लेकर बातचीत की। मदनपुर औरंगाबाद बिहार के रहने वाले सुमिताचार्य सिंगापुर में और बिहार में गुरुकुल चलाते हैं। सोशल मीडिया पर सवा मिलियन लोग इनसे जुड़ कर इनकी भविष्यवाणियां सुनते हैं।
9 फ़रवरी 2026 को इनकी बैंक क्रैश की भविष्यवाणी चर्चा में रही। इन्होंने 10 जुलाई 2025 को 48 भविष्यवाणियों की लिस्ट निकाली थी। उस लिस्ट में 28 जनवरी 2026 को हुए विमान हादसे के बारे में 7 महीने पहले ही बताया था। दावा है कि इन्होंने कहा था 27 फ़रवरी तक विमान का उड़ना सही नहीं है। यह सच साबित हुई थी। अमेरिका के कई देशों पर होने वाले घटनाक्रम का विस्तार से बताया था। ईरान के युद्ध को लेकर भी भविष्यवाणी का दावा किया था। जानिये क्या है आगे की भविष्यवाणियां 20 मार्च 2026 – 18 अप्रैल 2026 (युद्ध , बैंक को क्षति, शेयर मार्केट ) – मिडलईस्ट ईरान, इजराइल आदि का मामला जो शांत हुआ था, इसी अवधि में बड़े मिडल ईस्ट में उत्पात बढ़ेगा अचानक से। – पूर्वी भारत में हिंसा की भविष्यवाणी की है। – भारत में सत्ता परिवर्तन होगा (राज्यों में सत्ता पलट का योग ) – सोना , चाँदी अचानक से गति पकड़ लेगा। – शेयर में उछाल आयगा। 18 अप्रैल 2026 – 16 मई 2026 (भूकम्प, सत्ता पलट ) – जेल से संबंधित कोई बड़ा तांडव होगा – मिडल ईस्ट में सत्ता परिवर्तन होगा – भूकंप: चीन, रूस, मंगोल के क्षेत्र में शक्तिशाली भूकंप। – उत्तराखंड में बड़ा लैंडस्लाइड, पहड़ी यात्रा से बचें। – पाकिस्तान में महंगाई बहुत बढ़ जाएगी। 17 मई 2026 से 15 जून 2026 (आतंकवाद, बाढ़, दंगा) – भारत में आतंकवादी पकड़ा जाएगा, बहुत बड़ी आतंकी साजिश को रोक लिया जाएगा। – केरल और तमिलनाडु में बाढ़ से नूकसान होगा। – बांग्लादेश और म्यामार में नए मुद्दे पर कोई नया धार्मिक दंगा। 16 जून 2026 से 14 जुलाई 2026 l (प्लेन क्रैश , हत्या , दंगा , हड़ताल, सत्ता पलट) – विमान हादसा का योग है। – अग्निपंचक में लगा सूर्य ग्रहण और होलिका का चंद्रग्रहण उसी पक्ष में राज्य सत्ता घाट का योग बनाता है ।
–जम्मू कश्मीर में हिंसा होगी। – मिडल ईस्ट में सत्ता परिवर्तन 15 जुलाई 2026 से 12 अगस्त 2026 (दंगा, आतंकवाद ) – भारत के नॉर्थईस्ट और बंगाल में हलचल रहेगी। – इंटरनेशनल रिलेशंस भारत के ख़राब हो जाएंगे। 13 अगस्त 2026 से 11 सितंबर 2026 (युद्ध , बादल फटना , बॉलीवुड ) – वर्ल्ड वॉर का ट्रिगर दबेगा, बड़े स्तर का अंतराष्ट्रीय युद्ध का योग है। – यूरोप में गृह युद्ध होगा, जगह जगह आग विस्फोट का योग। – बॉलीवुड के बड़े हस्ती का निधन होगा – शेयरमार्केट नीचे जाएगा – बैंकों को भारी नुकसान – जम्मू, उत्तराखंड , हिमाचल में बादल फटेगा और भारी नुकसान 12 सितंबर 2026 से 10 अक्टूबर 2026 (शेयरमार्केट, जन पलायन , युद्ध , भूकंप , सट्टा पलट ) – शेयरमार्केट में फेक न्यूज़ का प्रभाव, मार्केट क्रैश होगा । – मुसलमान राष्ट्रों में युद्ध भड़क उठेगा। – भारत के पूर्व दिशा में भूकंप आएगा और प्राकृतिक आपदा आएगी । – दो चर्चित पोलिटिकल पार्टी अलग हो जाएगी । – शेयर मार्केट में शुरू में 26 अक्टूबर के बाद तेज़ी आएगी । उससे पहले नीचे गिरेगा – दिल्ली में उपद्रोह मचेगा 10 नवंबर 2026 – 10 दिसंबर 2026 हरियाणा , पंजाब , राजस्थान में विदेशी गतिविधि से संबंधित क्षति का योग


