गुरुग्राम में दिनदहाड़े अस्सिटेंट मैनेजर की बाइक चोरी:दो मिनट रेकी, फिर ईंट से लॉक तोड़ा, सीसीटीवी में कैद हुई चोर की करतूत

गुरुग्राम में दिनदहाड़े अस्सिटेंट मैनेजर की बाइक चोरी:दो मिनट रेकी, फिर ईंट से लॉक तोड़ा, सीसीटीवी में कैद हुई चोर की करतूत

गुरुग्राम में बाइक चोरी की घटनाएं थम नहीं रही है। ताजा मामला सेक्टर-37 में सामने आया है। जहां एक कर्मचारी की नई हीरो स्प्लेंडर बाइक दिन दहाड़े चोरी कर ली गई। चोर ने पहले दो मिनट तक रेकी की, फिर ईंट मारकर लॉक तोड़ा और चंद सेकेंड में बाइक उड़ा ले गया। राजस्थान के चूरू जिले के गांव ढिगी के रहने वाले पीड़ित पवन सिंह ने बताया कि वह वर्तमान में फरीदाबाद के भूर कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। वह गुरुग्राम के मोहम्मदपुर स्थित मैट्रिक्स कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। एक अप्रैल को उसने सुबह करीब 9 बजे अपनी मोटरसाइकिल UP 16 EE 7934 कंपनी के सामने खड़ी की थी। सीसीटीवी में कैद हुई घटना दोपहर करीब 3:30 बजे जब वह काम से बाइक लेने गए तो वह वहां नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी बाइक न मिलने पर उन्होंने कंपनी के ऑफिस में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक करवाए। फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति बाइक चोरी करता नजर आया। आरोपी ने लाल रंग की कैप पहन रखी थी। ईंट मारकर तोड़ा लॉक फुटेज में साफ दिख रहा है कि उस व्यक्ति ने मोटरसाइकिल का लॉक तोड़ा और बाइक लेकर भाग गया। उसकी मोटरसाइकिल का रंग ग्रे-सिल्वर है। यह 2024 मॉडल की हीरो स्प्लेंडर है। पीड़ित ने बताया कि बाइक नई थी और उन्होंने इसकी शिकायत थाना सेक्टर-37 में की है। पवन सिंह ने पुलिस से आग्रह किया है कि चोरी हुई मोटरसाइकिल की शीघ्र तलाश की जाए और चोर के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध करा दिया है, जिसमें चोर की कुछ झलक साफ दिख रही है। पुलिस जांच कर रही पुलिस ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी गाड़ियों को लॉक लगाकर सुरक्षित जगह पर ही पार्क करें और संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तुरंत थाने में सूचना दें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *