मप्र के विधान सभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर देर शाम जिला अस्पताल पहुंचे और नेत्र शिविर में हुए मरीजों के आंखों के ऑपरेशन के बाद मरीजों से मिले उनका हाल चाल पूछा । अस्पताल में व्यवस्थाएं का जायजा भी लिया और मरीजों से चर्चा कर उनकी खुशहाली और स्वस्थ की कुशलक्षेम पूछी । इस अवसर पर स्थानीय नेताओं के साथ साथ सीएमएचओ डॉ पद्मेश उपाध्याय , सिविल सर्जन डॉ गजेंद्र सिंह तोमर सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे। तीन दिवसीय आयोजन जिला प्रशासन और इफको के सहयोग से मुरैना जिले में 15,16 और 17 मार्च को विशाल नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए 15 और 16 मार्च को निर्धारित स्थानों पर पंजीयन किए गए। विशाल नेत्र शिविर की व्यवस्थाओं के संबंध में रविवार को विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने शाम 9:30 बजे जिला चिकित्सालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पदमेश उपाध्याय को निर्देश दिये कि नेत्र शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह दिए निर्देश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों की सुविधा हेतु अलग-अलग काउंटर बनाए जाएं, आने वाले व्यक्तियों को जिला चिकित्सालय में भटकना न पड़े।
इस मौके पर जिला चिकित्सालय के ऑपरेशन कक्ष, जांच कक्ष, बी.पी. सुगर, ईसीजी कक्षों का निरीक्षण किया। आंखों के रोगियों का मुफ्त इलाज सीएमएचओ डॉ पद्मेश उपाध्याय के अनुसार जिला प्रशासन और इफको के द्वारा संयुक्त रूप से नेत्र शिविर का तीन दिवसीय आयोजन किया गया है । इसमें चिन्हित मरीजों की आंखों का मुफ्त इलाज , आपरेशन , लेंस आदि के द्वारा किया जा रहा है । सभी को इस शिविर का लाभ लेना चाहिए।


