ASP ने प्रदर्शनी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया:रामलीला मैदान में 60 CCTV कैमरे, अस्थायी थाना बनाया गया

ASP ने प्रदर्शनी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया:रामलीला मैदान में 60 CCTV कैमरे, अस्थायी थाना बनाया गया

एटा के रामलीला मैदान में राजकीय कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी का आयोजन हो रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे ने प्रदर्शनी पंडाल पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। प्रदर्शनी के लिए एक अस्थायी थाना बनाया गया है, जिसके प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर हैं। इसके अतिरिक्त, तीन पुलिस चौकियां भी स्थापित की गई हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रदर्शनी क्षेत्र की निगरानी के लिए लगभग 60 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। आग लगने जैसी घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशामक वाहन और अन्य उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं। पहले 2 तस्वीरें देखिए… दुकानदारों को भी अग्निशामक यंत्र लगाने के निर्देश दिए गए हैं। अपर जिला मजिस्ट्रेट से अनुरोध किया गया है कि प्रदर्शनी में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए सीमित पास जारी किए जाएं। कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले सेलिब्रिटी कलाकारों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। निगरानी के लिए एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सिटी राजेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह, मेला प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *