एएसआई की पत्नी को पट्टीदारों ने पीटा, गंभीर घायल:दो बांस की सहायता से गला घोंटने का प्रयास के आरोप

एएसआई की पत्नी को पट्टीदारों ने पीटा, गंभीर घायल:दो बांस की सहायता से गला घोंटने का प्रयास के आरोप

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के बलिरामपुर गांव में सोमवार सुबह एक महिला को कथित तौर पर पट्टीदारों ने पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद महिला बेहोश हो गई, जिसके विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलने पर उजियारपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल महिला की पहचान पतैली पंचायत के बलिरामपुर वार्ड 08 निवासी लाल बहादुर पासवान की 35 वर्षीय पत्नी पूनम भारती के रूप में हुई है। यह घटना सोमवार 23 फरवरी की सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। पति बिहार पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत स्थानीय लोगों के अनुसार, घायल पूनम भारती के पति लाल बहादुर पासवान बिहार पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने तीन शादियां की हैं और पूनम भारती उनकी तीसरी पत्नी हैं। एएसआई अपनी तीसरी पत्नी को अपने साथ नहीं रखना चाहते हैं। पति द्वारा साथ न रखे जाने के बावजूद पूनम अपने मायके नहीं गईं। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें पास के विषहर स्थान में रहने की जगह दी, जहां वह स्थानीय लोगों की मदद से जीवन यापन कर रही थीं। ग्रामीणों का आरोप है कि सोमवार सुबह एएसआई के पट्टीदारों ने बेवजह पूनम को पीटकर घायल कर दिया। दो बांस की सहायता से गला घोंटने का प्रयास के आरोप ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पट्टीदार मिथिलेश पासवान और उसकी पत्नी ने ईंट-पत्थरों से पूनम को पीटा और दो बांस की सहायता से उसका गला घोंटने का भी प्रयास किया, जिससे वह बेहोश हो गईं। हमलावरों ने पूनम से ग्रामीणों द्वारा दी गई करीब 10 हजार रुपये की सहायता राशि भी छीन ली और उसके घर में रखा खाने-पीने का सामान तथा बर्तन फेंक दिए। सड़क जाम की सूचना पर उजियारपुर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिला को अपनी गाड़ी से उजियारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि आवेदन मिलने पर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। उक्त महिला के बेहोश होते ही सभी उसे मरा हुआ समझकर घटनास्थल पर महिला को छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद जब वहलोग मौके पर पहुंचे तो मारपीट करने वाले मिथिलेश पासवान घटनास्थल से फरार हो चुका था, तथा घायल महिला पूनम भारती मौके पर बेहोशी की अवस्था में पड़ी हुई थी। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया विरोध जिसके ग्रामीणों ने बेहोश महिला को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया। उधर सुचना मिलने के बाद उजियारपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच बेहोश महिला को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उजियारपुर लेते चली गयी है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उजियारपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ईरशाद अंसारी का बताना है कि, पूनम भारती नाम की एक महिला को उजियारपुर पुलिस के द्वारा ईलाज के लिए लाया गया था। मामला मारपीट का लग रहा है। शरीर पर कई जगह चोट की निशानें दिख रही थी। हालांकि उक्त महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं थानाध्यक्ष उजियारपुर ईंस्पेक्टर अजीत कुमार का बताना है कि, घायल महिला को ईलाज के लिए भेजा गया है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के बलिरामपुर गांव में सोमवार सुबह एक महिला को कथित तौर पर पट्टीदारों ने पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद महिला बेहोश हो गई, जिसके विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलने पर उजियारपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल महिला की पहचान पतैली पंचायत के बलिरामपुर वार्ड 08 निवासी लाल बहादुर पासवान की 35 वर्षीय पत्नी पूनम भारती के रूप में हुई है। यह घटना सोमवार 23 फरवरी की सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। पति बिहार पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत स्थानीय लोगों के अनुसार, घायल पूनम भारती के पति लाल बहादुर पासवान बिहार पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने तीन शादियां की हैं और पूनम भारती उनकी तीसरी पत्नी हैं। एएसआई अपनी तीसरी पत्नी को अपने साथ नहीं रखना चाहते हैं। पति द्वारा साथ न रखे जाने के बावजूद पूनम अपने मायके नहीं गईं। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें पास के विषहर स्थान में रहने की जगह दी, जहां वह स्थानीय लोगों की मदद से जीवन यापन कर रही थीं। ग्रामीणों का आरोप है कि सोमवार सुबह एएसआई के पट्टीदारों ने बेवजह पूनम को पीटकर घायल कर दिया। दो बांस की सहायता से गला घोंटने का प्रयास के आरोप ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पट्टीदार मिथिलेश पासवान और उसकी पत्नी ने ईंट-पत्थरों से पूनम को पीटा और दो बांस की सहायता से उसका गला घोंटने का भी प्रयास किया, जिससे वह बेहोश हो गईं। हमलावरों ने पूनम से ग्रामीणों द्वारा दी गई करीब 10 हजार रुपये की सहायता राशि भी छीन ली और उसके घर में रखा खाने-पीने का सामान तथा बर्तन फेंक दिए। सड़क जाम की सूचना पर उजियारपुर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिला को अपनी गाड़ी से उजियारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि आवेदन मिलने पर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। उक्त महिला के बेहोश होते ही सभी उसे मरा हुआ समझकर घटनास्थल पर महिला को छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद जब वहलोग मौके पर पहुंचे तो मारपीट करने वाले मिथिलेश पासवान घटनास्थल से फरार हो चुका था, तथा घायल महिला पूनम भारती मौके पर बेहोशी की अवस्था में पड़ी हुई थी। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया विरोध जिसके ग्रामीणों ने बेहोश महिला को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया। उधर सुचना मिलने के बाद उजियारपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच बेहोश महिला को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उजियारपुर लेते चली गयी है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उजियारपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ईरशाद अंसारी का बताना है कि, पूनम भारती नाम की एक महिला को उजियारपुर पुलिस के द्वारा ईलाज के लिए लाया गया था। मामला मारपीट का लग रहा है। शरीर पर कई जगह चोट की निशानें दिख रही थी। हालांकि उक्त महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं थानाध्यक्ष उजियारपुर ईंस्पेक्टर अजीत कुमार का बताना है कि, घायल महिला को ईलाज के लिए भेजा गया है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *