अजमेर में रास्ता निकालने को देकर दो परिवारों में मारपीट हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों परिवार के दो लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान मौके पर पहुंचे एएसआई ने एक बुजुर्ग महिला को पकड़कर पीछे खींचा तो महिला सड़क पर गिर गई। घटना 9 दिसंबर की है। इसका वीडियो गुरुवार को सामने आया है। घटना फॉयसागर रोड बोराज की है। सूचना मिलने पर गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। इस मामले में ASI राजेंद्र सिंह ने कहा कि दो परिवारों में रास्ता निकालने को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंचे। बुजुर्ग महिला पत्थर फेंक रही थी, तभी महिला को रोकने की कोशिश की तो वह नीचे गिर गई। इस मामले में दोनों परिवारों के अशोक और चेतन कुमार को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया। सबसे पहले देखें कुछ तस्वीरें…. जानकारी अनुसार, 9 दिसंबर को शाम 5 बजे के करीब गंज थाना क्षेत्र के फॉयसागर रोड बोराज में रेगर समाज के दो परिवार आपस में भीड़ गए। दोनों परिवारों के बीच गली में रास्ता निकालने को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद के बीच एक पक्ष ने मौके पर दीवार खड़ी कर दी थी। तभी 9 दिसंबर को दूसरे पक्ष ने दीवार को तोड़ दी। इसके बाद आपस में दोनों परिवार के लोग भीड़ गए। दोनों परिवारों के बीच गाली गलौज भी हुई। एक पक्ष की सूचना पर गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया। इस दौरान पुलिस ने दोनों परिवारों के एक-एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाने ले गई। दीवार बनाने वाले एक पक्ष ने आरोप लगाया कि पुलिस ने दूसरे पक्ष की झूठी शिकायत पर कार्रवाई की है। दो परिवारों के बीच हुए झगड़े की सूचना पर फॉयसागर थाने के एएसआई राजेंद्र सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे थे। एएसआई ने बुजुर्ग महिला को खिंचा तो नीचे गिरी महिला अब घटना का एक वीडियो सामने आया है। जो 3 मिनट 34 सेकेंड का है। वीडियो में एएसआई राजेंद्र सिंह बुजुर्ग महिला को पीछे से खींचते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान बुजुर्ग महिला सड़क पर गिर गई। इसके बाद में पुलिस कर्मियों के द्वारा एक युवक को गाड़ी में बैठ कर मामले को शांत करते हुए मौके से जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस के निकलते ही दोनों परिवारों में हुई मारपीट वीडियो में पुलिस मौके से कुछ युवकों को गाड़ी में ले जाते हुए दिखाई दी। इस दौरान एक महिला ने बुजुर्ग महिला को चांटा धर दिया। इसके बाद दोनों परिवारों में मारपीट शुरू हो गई। कुछ महिलाएं और युवतियां आपस में हाथापाई करने लग गई। इतने में एक महिला ने एक युवती को उठाकर पटक दिया। कुछ देर तक चल हंगामा के बाद मामला शांत हुआ।


