समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाने में ASI पिंटू सिंह का शराब के साथ एक ही दिन में दो-दो वीडियो वायरल हुआ है। पहले वीडियो में कुछ युवकों के साथ कुर्ताफाड़ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। होली का मौका था। बगल में एक युवक के हाथ में शराब की बोतल है, जबकि दूसरे वीडियो में एएसआई नशे में पड़े हुए हैं। बगल में शराब की बोतल के साथ एक पानी की बोतल भी है। जिसमें शराब जैसा दिखने वाला पदार्थ नजर आ रहा है। बताया जा रहा कि ASI जिन युवकों के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं, वो सभी शराब धंधे से जुड़े भी हो सकते हैं। वीडियो के आधार पर दलसिंहसराय के डीएसपी ने जमादार को तुरंत लाइन हाजिर करने का निर्देश दिया है। दलसिंहसराय के इंस्पेक्टर से पूरी रिपोर्ट तलब की है। शराब पार्टी की देखें तस्वीरें… पहला वीडियो होली वाले दिन का है पहला वीडियो होली के दिन का बताया जा रहा है। जिसमें चार-पांच युवक कुर्ताफाड़ होली खेल रहे हैं। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि जब युवक हाथ में शराब की बोतल लेकर डांस कर रहा है तो ASI उसे बोतल हटाने के लिए बोलते हैं। इसके बाद युवक बोतल को साइड कर देता है और फिर सभी कुर्ता फाड़ होली खेलते हुए नजर आते हैं। एक साल से थाने में पदस्थापित थे
दूसरे वीडियो में ASI पिंटू सिंह नशे में पड़े हुए हैं। उनके सिर के पास शराब की एक बोतल पड़ी हुई है। जिसमें थोड़ी शराब बची हुई है। वीडियो बना रहा शख्स शराब की बोतल को नचा कर दिखाता हुआ दिख रहा है। ASI करीब 1 साल से दलसिंहसराय थाने में पदस्थापित हैं। उन पर पहले भी शराब धंधेबाजों से सांठ-गांठ के कई आरोप लगे हैं।
युवकों के बारे में भी पता लगाया जा रहा दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि मामला गंभीर है। उन्हें तत्काल लाइन जाने को कहा गया है । इस मामले में दलसिंहसराय के इंस्पेक्टर से पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर उन पर कार्रवाई की जाएगी। वायरल हो रहे हैं वीडियो में कुछ युवक भी दिख रहे हैं। इंस्पेक्टर से यह स्पष्ट रिपोर्ट मांगा गया है कि क्या वह शराब धंधेबाज हैं। रिपोर्ट आने पर ही विभागीय स्तर पर उचित कार्रवाई होगी। समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाने में ASI पिंटू सिंह का शराब के साथ एक ही दिन में दो-दो वीडियो वायरल हुआ है। पहले वीडियो में कुछ युवकों के साथ कुर्ताफाड़ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। होली का मौका था। बगल में एक युवक के हाथ में शराब की बोतल है, जबकि दूसरे वीडियो में एएसआई नशे में पड़े हुए हैं। बगल में शराब की बोतल के साथ एक पानी की बोतल भी है। जिसमें शराब जैसा दिखने वाला पदार्थ नजर आ रहा है। बताया जा रहा कि ASI जिन युवकों के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं, वो सभी शराब धंधे से जुड़े भी हो सकते हैं। वीडियो के आधार पर दलसिंहसराय के डीएसपी ने जमादार को तुरंत लाइन हाजिर करने का निर्देश दिया है। दलसिंहसराय के इंस्पेक्टर से पूरी रिपोर्ट तलब की है। शराब पार्टी की देखें तस्वीरें… पहला वीडियो होली वाले दिन का है पहला वीडियो होली के दिन का बताया जा रहा है। जिसमें चार-पांच युवक कुर्ताफाड़ होली खेल रहे हैं। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि जब युवक हाथ में शराब की बोतल लेकर डांस कर रहा है तो ASI उसे बोतल हटाने के लिए बोलते हैं। इसके बाद युवक बोतल को साइड कर देता है और फिर सभी कुर्ता फाड़ होली खेलते हुए नजर आते हैं। एक साल से थाने में पदस्थापित थे
दूसरे वीडियो में ASI पिंटू सिंह नशे में पड़े हुए हैं। उनके सिर के पास शराब की एक बोतल पड़ी हुई है। जिसमें थोड़ी शराब बची हुई है। वीडियो बना रहा शख्स शराब की बोतल को नचा कर दिखाता हुआ दिख रहा है। ASI करीब 1 साल से दलसिंहसराय थाने में पदस्थापित हैं। उन पर पहले भी शराब धंधेबाजों से सांठ-गांठ के कई आरोप लगे हैं।
युवकों के बारे में भी पता लगाया जा रहा दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि मामला गंभीर है। उन्हें तत्काल लाइन जाने को कहा गया है । इस मामले में दलसिंहसराय के इंस्पेक्टर से पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर उन पर कार्रवाई की जाएगी। वायरल हो रहे हैं वीडियो में कुछ युवक भी दिख रहे हैं। इंस्पेक्टर से यह स्पष्ट रिपोर्ट मांगा गया है कि क्या वह शराब धंधेबाज हैं। रिपोर्ट आने पर ही विभागीय स्तर पर उचित कार्रवाई होगी।


