भीलवाड़ा में ASI ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। सूचना मिलने पर एसपी सहित पुलिस के अधिकारी उसके घर पहुंचे और जानकारी जुटाई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यहां थाने में तैनात एएसआई महावीर सिंह ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली और सुसाइड कर लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए । सूचना मिलने पर एसपी धर्मेंद्र सिंह और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौके की फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी करवा बॉडी को महात्मा गांधी अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवाया। बताया जा रहा है कि ASI महावीर सिंह का कुछ समय पहले ही हेड कॉन्टेबल से एएसआई के रूप में प्रमोशन हुआ था। साथ ही उनके पिछले कुछ समय से तनाव में रहने की बात ही बताई जा रही है। खबर अपडेट की जा रही है…


