अश्विनी वैष्णव का ऐलान, अब बिना सेट-टॉप बॉक्स भी दिखेंगे टीवी चैनल! जानें सरकार की MyWAVES और AI वाली नई पहल

अश्विनी वैष्णव का ऐलान, अब बिना सेट-टॉप बॉक्स भी दिखेंगे टीवी चैनल! जानें सरकार की MyWAVES और AI वाली नई पहल

Ashwini Vaishnaw Launches Three Initiatives: डिजिटल और मीडिया सेक्टर को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने एक साथ तीन बड़े कदम उठाए हैं। भारतीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 23 मार्च को ऐसी पहल शुरू की हैं, जिनका असर आम यूजर्स से लेकर कंटेंट क्रिएटर्स तक सभी पर पड़ सकता है। इन तीनों पहलों को ‘ऑरेंज इकॉनमी’ यानी क्रिएटिव इंडस्ट्री को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “देशभर के क्रिएटर्स दूरदर्शन का उपयोग अपनी बात रखने, खबरों को बेहतर तरीके से पेश करने और भारत की संस्कृति को दिखाने के लिए करें। उन्होंने जोर दिया कि क्रिएटर्स अपने क्षेत्र के टूरिज्म, हैंडीक्राफ्ट्स और महत्वपूर्ण गतिविधियों को भी सामने लाएं। उन्होंने कहा कि दूरदर्शन के Creators Corner (क्रिएटर्स कॉर्नर) और MyWAVES जैसे प्लेटफॉर्म इस काम के लिए बेहतर माध्यम बन सकते हैं।”

Satellite Tuners In Television Sets: अब बिना सेट-टॉप बॉक्स भी दिखेंगे चैनल

भारत सरकार की इस नई पहल के साथ अब टीवी देखने का तरीका आसान हो जाएगा। सरकार ने ऐसे टीवी सेट्स को बढ़ावा दिया है, जिनमें इन-बिल्ट सैटेलाइट ट्यूनर और एडवांस प्रोग्राम गाइड (EPG) होगा। यानि अब उस बड़े सेटटॉप बॉक्स को टीवी के अंदर ही छोटी सी साइज में फिट कर दिया गया है। अब आपको टीवी में फ्री चैनल देखने के लिए अलग से सेटटॉप बॉक्स लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसका मतलब है कि अब लोग DD Free Dish (डीडी फ्री डिश) चैनल बिना अलग सेट-टॉप बॉक्स के सीधे टीवी पर देख सकेंगे। इसका फायदा यह होगा कि सेटटॉप बॉक्स लगाने पर टीवी पर लगने वाला अतिरिक्त खर्च जैसे वायरिंग और रिमोट्स की झंझट कम होगी।

National AI Skilling Initiative: 15,000 युवाओं को मिलेगी AI ट्रेनिंग

आज के दौर में AI स्किल्स सीखना बहुत जरूरी हो गया है। भारत सरकार ने Google (गूगल) और YouTube (यूट्यूब) के साथ मिलकर नेशनल AI स्किलिंग पहल शुरू की है। इसके तहत देशभर के करीब 15,000 युवाओं और मीडिया प्रोफेशनल्स को AI(एआइ) का मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे भारत के युवा अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में आगे बढ़ सकेंगे। इस ट्रेनिंग में AI से एनीमेशन, गेमिंग, विजुअल इफेक्ट्स बनाना और मीडिया टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों पर AI स्किल को यूज करने पर फोकस किया जाएगा।

यह AI स्कीलिंग कार्यक्रम दो चरणों में चलेगा:

पहला चरण 23 मार्च से 30 जून 2026 तक चलेगा जिसमे बेसिक AI की जानकारी दी जाएगी। वहीं, दूसरा चरण जुलाई से शुरू होकर दिसंबर 2026 तक चलेगा जिसमें एडवांस एआइ की जानकारी दी जाएगी और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग कराई जाएगी।

MyWAVES: अब हर कोई बन सकता है क्रिएटर

इन्ही सब के साथ सरकार ने अपनी तीसरी बड़ी पहल के तहत MyWAVES प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जो WAVES OTT (वेव्स ओटीटी) का हिस्सा है। इस प्लेटफॉर्म पर आम लोग अपना कंटेंट बना सकते हैं और उसे अपलोड कर सकते हैं। साथ ही इसमें शेयर का विकल्प भी मौजूद होगा जिससे यूजर्स अपने कंटेंट को दूसरों के साथ साझा कर सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म शॉर्ट वीडियो, वर्टिकल वीडियो और अलग-अलग भाषाओं में कंटेंट को सपोर्ट करेगा। इसका सीधा और मुख्य उद्देश्य देशभर में नए क्रिएटर्स को मौका देना है। सरकार का फोकस अब सिर्फ कंटेंट दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को कंटेंट बनाने और तकनीक समझने का मौका देने पर भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *