आशु हत्याकांड का दो साल बाद खुलासा:नाजायज संबंध के शक में तहेरा भाई गिरफ्तार

आशु हत्याकांड का दो साल बाद खुलासा:नाजायज संबंध के शक में तहेरा भाई गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के जानसठ क्षेत्र में दो साल पहले हुए आशु हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक के तहेरे भाई अजय को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ नाजायज संबंधों के शक में आशु की हत्या की बात कबूल की है। सीओ रुपाली राव ने बताया कि जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव राजपुर तिलौरा निवासी 23 वर्षीय अविवाहित आशु पुत्र सुभाष 6 जून को लापता हो गया था। 9 जून को उसके पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसी दिन आशु का सड़ा-गला शव जंगल से बरामद हुआ था। इस मामले में मृतक आशु के पिता सुभाष ने कोर्ट के आदेश पर आशु के तहेरे भाई अजय उर्फ लोकेश, उसकी पत्नी और पिता रमेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही थी। पुलिस ने शनिवार को साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अजय उर्फ लोकेश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने आशु की हत्या करने की बात स्वीकार की। सीओ ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि अजय को आशु पर अपनी पत्नी के साथ नाजायज संबंधों का शक था। इसी शक के चलते उसने आशु की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी अजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विवेचना में आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *