करकौली शिव मंदिर में अष्टयाम यज्ञ का आयोजन:गन्ना मंत्री ने उद्घाटन किया, भोलेनाथ की पूजा-अर्चना किए

करकौली शिव मंदिर में अष्टयाम यज्ञ का आयोजन:गन्ना मंत्री ने उद्घाटन किया, भोलेनाथ की पूजा-अर्चना किए

बिहार सरकार के गन्ना मंत्री और बखरी विधायक संजय पासवान ने महाशिवरात्रि के अवसर पर बखरी प्रखंड की घाघरा पंचायत स्थित करकौली शिव मंदिर में अष्टयाम यज्ञ का उद्घाटन किया। उन्होंने फीता काटकर इस शुभ कार्यक्रम की शुरुआत की। उद्घाटन से पूर्व मंत्री पासवान ने बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से ही वह विधायक और फिर मंत्री बने हैं। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा अपने घर और गांव बुलाए जाने पर आभार व्यक्त किया। मंत्री ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बखरी विधानसभा क्षेत्र और घाघरा पंचायत के लोगों को बधाई दी। करकौली शिव मंदिर की पूजा समिति के कार्यकर्ताओं ने मंत्री और अन्य अतिथियों को फूलमाला और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। दर्जनों युवकों ने विश्वकर्मा चौक घाघरा से मंत्री संजय पासवान का ‘जिंदाबाद’ के नारों के साथ स्वागत किया और उन्हें करकौली गांव तक पहुंचाया। इस अवसर पर स्थानीय जिला परिषद सदस्य घनश्याम राय, पैक्स अध्यक्ष व उप प्रमुख प्रतिनिधि बलराम सिंह कुशवाहा, लोजपा (आर) के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान, सुरेश महतो, हीरा लाल कुमार, सुनील कुमार, फूल कुमार, अमरेश कुमार, नरेश कुमार, रंजीत कुमार, वंदे महतो और ब्रह्मदेव महतो सहित सैकड़ों ग्रामीण व श्रद्धालु मौजूद रहे। बिहार सरकार के गन्ना मंत्री और बखरी विधायक संजय पासवान ने महाशिवरात्रि के अवसर पर बखरी प्रखंड की घाघरा पंचायत स्थित करकौली शिव मंदिर में अष्टयाम यज्ञ का उद्घाटन किया। उन्होंने फीता काटकर इस शुभ कार्यक्रम की शुरुआत की। उद्घाटन से पूर्व मंत्री पासवान ने बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से ही वह विधायक और फिर मंत्री बने हैं। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा अपने घर और गांव बुलाए जाने पर आभार व्यक्त किया। मंत्री ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बखरी विधानसभा क्षेत्र और घाघरा पंचायत के लोगों को बधाई दी। करकौली शिव मंदिर की पूजा समिति के कार्यकर्ताओं ने मंत्री और अन्य अतिथियों को फूलमाला और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। दर्जनों युवकों ने विश्वकर्मा चौक घाघरा से मंत्री संजय पासवान का ‘जिंदाबाद’ के नारों के साथ स्वागत किया और उन्हें करकौली गांव तक पहुंचाया। इस अवसर पर स्थानीय जिला परिषद सदस्य घनश्याम राय, पैक्स अध्यक्ष व उप प्रमुख प्रतिनिधि बलराम सिंह कुशवाहा, लोजपा (आर) के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान, सुरेश महतो, हीरा लाल कुमार, सुनील कुमार, फूल कुमार, अमरेश कुमार, नरेश कुमार, रंजीत कुमार, वंदे महतो और ब्रह्मदेव महतो सहित सैकड़ों ग्रामीण व श्रद्धालु मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *