अशोकनगर | दिल्ली के शाहदरा में आयोजित भव्य ज्योतिष महाकुंभ में अशोकनगर का गौरव बढ़ा है। मार्च 2026 में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में स्थानीय ज्योतिषी हेमंत श्रीवास्तव को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राधा गर्ग एवं रंजीत रावत द्वारा किया गया था। इस दौरान हेमंत श्रीवास्तव को मंच पर शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनकी उपलब्धियों को सराहा गया। आयोजकों ने उनके ज्ञान की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस सम्मान से क्षेत्र के ज्योतिष प्रेमियों में हर्ष व्याप्त है।


