Ashok Kharat Private Video: अशोक खरात मामले में ममता कुलकर्णी के बयान से मचा हड़कंप, शिकार महिलाओं को कहा गलत

Ashok Kharat Private Video: अशोक खरात मामले में ममता कुलकर्णी के बयान से मचा हड़कंप, शिकार महिलाओं को कहा गलत

Ashok Kharat Private Video: खुद को ज्योतिषी और ‘गॉडमैन’ बताने वाले अशोक भोंदू खरात की गिरफ्तारी के बाद से ही मायानगरी और सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा हुआ है। रेप के आरोपों में फंसे इस कथित बाबा का एक ‘प्राइवेट वीडियो’ वायरल होने के बाद अब पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री और साध्वी ममता कुलकर्णी का बेहद चौंकाने वाला और विवादित बयान सामने आया है। ममता ने इस मामले में ढोंगी बाबा की क्लास लगाने के बजाय, पीड़ित महिलाओं पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं और उन्हें दोषी ठहराया है।

ममता ने अशोक खरात पर दिया विवादित बयान (Ashok Kharat Private Video)

हाल ही में ममता कुलकर्णी ने एक इंटरव्यू दिया। इस दौरान उनसे अशोक खरात मामले पर उनकी राय पूछी गई थीं। ऐसे में उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा कि वह ऐसे पाखंडियों पर कभी भरोसा नहीं करतीं। लेकिन इसके बाद उन्होंने पीड़ित महिलाओं पर निशाना साधते हुए कहा, “जब ये महिलाएं अशोक खरात के पास गईं, तो इनकी बुद्धि कहां चली गई थी? अगर कोई आपको बेडरूम में बुलाएगा, तो क्या आप चली जाएंगी? आप महाराष्ट्रियन महिलाएं हैं, बस में भी कोई हाथ लगाता है तो दो थप्पड़ जड़ देती हैं, फिर 50 महिलाएं कैसे बलात्कार का शिकार हो गईं?”

Ashok Kharat Private Video

ममता कुलकर्णी ने महिलाओं को ठहराया गलत (Mamta Kulkarni On Ashok Kharat Private Video)

ममता ने आगे तंज कसते हुए कहा कि या तो ये महिलाएं खुद इसमें शामिल थीं, या फिर वे इतनी मासूम हैं कि उन्हें ‘गलत स्पर्श’ (बैड टच) की जानकारी ही नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कोई ज्योतिष के नाम पर आपको गलत तरीके से छूता है, तो आपको 2 मिनट में समझ आ जाना चाहिए और वहीं थप्पड़ मारकर निकल जाना चाहिए।

“गुरु बनाने से पहले लो परीक्षा”

ममता कुलकर्णी ने आध्यात्मिक ज्ञान का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने खुद अपने गुरु की परीक्षा ली थी। उन्होंने कहा, “आपको यह देखना पड़ता है कि सामने वाले के पास देने के लिए ज्ञान है भी या नहीं। आप बिना सोचे-समझे किसी के पीछे कैसे चल सकते हैं?” उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है, जहां कई लोग इसे ‘वि़क्टिम शेमिंग’ (पीड़ित को ही दोषी ठहराना) बता रहे हैं।

कौन है अशोक खरात? (Who Is Ashok Kharat)

नासिक का रहने वाला अशोक खरात खुद को एक बड़ा ज्योतिषी बताता था। आरोप है कि वह महिलाओं को ‘शुद्धिकरण’ और दोष दूर करने के बहाने बुलाता था और फिर उनका यौन शोषण करता था। हैरानी की बात यह है कि वह बहुत ज्यादा पढ़ा-लिखा भी नहीं है, फिर भी उसने ज्योतिष के नाम पर लोगों का भरोसा जीता और करोड़ों की संपत्ति बनाई।

Ashok Kharat Private Video

पुलिस की गिरफ्त में ‘पाखंडी’

18 मार्च को नासिक पुलिस ने वीडियो वायरल होने और शिकायतों के आधार पर अशोक खरात को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में कई रसूखदार लोगों के नाम भी इस काली करतूत में सामने आ सकते हैं। ममता कुलकर्णी के इस बयान ने आग में घी डालने का काम किया है, जिससे अब यह मामला सिर्फ अपराध तक सीमित न रहकर एक सामाजिक विवाद बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *