Ashish Nehra Angry on Shubman Gill: बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबला जीत लिया। आखिरी दो गेंदों में दिल्ली कैपिटल्स की टीम दो रन नहीं बना सकी और गुजरात टाइटंस ने 1 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 210 रन बनाए। घर के बाहर यह आईपीएल इतिहास में उनका दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था। इससे पहले उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ही दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 220 रन बनाए थे।
GT को 5 रन का हुआ नुकसान
210 रनों का लक्ष्य दिल्ली कैपिटल्स के लिए आखिरी ओवर में भारी पड़ गया और टीम 209 रन ही बना सकी। इस दौरान आशीष नेहरा कप्तान शुभमन गिल पर गुस्सा करते नजर आए। जब दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 28 गेंदों में 63 रन की जरूरत थी, तब शुभमन गिल से एक गलती हो गई। उन्होंने रन आउट करने के प्रयास में गेंद को तेजी से स्टंप की ओर फेंका, लेकिन उसे कवर करने के लिए दूसरी ओर कोई खिलाड़ी मौजूद नहीं था। इसकी वजह से दिल्ली कैपिटल्स को ओवरथ्रो में चौका मिल गया और एक अतिरिक्त रन भी जुड़ गए।
इसके बाद आशीष नेहरा का गुस्सा देखने को मिला और वह डगआउट से ही शुभमन गिल पर चिल्लाते नजर आए। इस गलती का नुकसान गुजरात टाइटंस को झेलना पड़ा और दिल्ली के खाते में अतिरिक्त रन जुड़ गए। हालांकि इसके बाद केएल राहुल जल्दी ही पवेलियन लौट गए और मैच एक बार फिर पलट गया। डेविड मिलर ने आकर मुकाबले को दिल्ली के पक्ष में लाने की कोशिश की, लेकिन आखिरी ओवर की दो गेंदों में दिल्ली की टीम दो रन नहीं बना सकी और मामूली अंतर से मुकाबला हार गई।
यह दिल्ली कैपिटल्स की इस सीजन की पहली हार रही, जबकि गुजरात टाइटंस ने सीजन में अपनी जीत का खाता खोला। अब दिल्ली कैपिटल्स 11 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना अगला मुकाबला खेलेगी, वहीं गुजरात टाइटंस 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी।



𝙍𝙖𝙬 𝙍𝙚𝙖𝙘𝙩𝙞𝙤𝙣𝙨 from a 𝙂𝙖𝙢𝙚 𝙤𝙛 𝙈𝙖𝙧𝙜𝙞𝙣𝙨 
