आशा बहुओं ने सीएचसी अधीक्षक पर लगाए शोषण के आरोप:बहराइच में स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर्शन कर जमकर की नारेबाजी

आशा बहुओं ने सीएचसी अधीक्षक पर लगाए शोषण के आरोप:बहराइच में स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर्शन कर जमकर की नारेबाजी

बहराइच जिले के मोतीपुर इलाके में शनिवार को बड़ी संख्या में एएनएम और आशा बहुओं ने स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने अधीक्षक पर शोषण का आरोप लगाते हुए उनके स्थानांतरण की मांग की। मिहिपुरवा स्थित स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रदर्शन कर रही आशा कार्यकत्रियों ने बताया कि उन्हें समय पर वेतन नहीं मिलता। इसके बावजूद उनसे अक्सर धन की उगाही की जाती है और उनके साथ अभद्रता भी की जाती है। सभी प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से सीएचसी अधीक्षक के तत्काल तबादले की मांग की है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि एएनएम और आशा बहुओं ने वेतन भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जाएगी। वहीं, सीएचसी अधीक्षक ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *