Asha Bhosle dies at 92: आशा भोसले ने इस पूर्व दिग्‍गज क्रिकेटर के संग गाया था गाना, ICC टूर्नामेंट के दौरान हुआ रिलीज

Asha Bhosle dies at 92: आशा भोसले ने इस पूर्व दिग्‍गज क्रिकेटर के संग गाया था गाना, ICC टूर्नामेंट के दौरान हुआ रिलीज

Asha Bhosle Passes Away: सुरों की मलिका आशा भोसले ने मुंबई के कैंडी अस्‍पतान में आज रविवार 12 अप्रैल को अंतिम सांस ली है। आशा ताई ने कई भाषाओं में हजारों गाने गाए। लेकिन, क्‍या आप जानते हैं कि उन्‍होंने एक गाना ऑस्‍ट्रेलियाई पूर्व दिग्‍गज ब्रेट ली के साथ भी गाया था। 

Asha Bhosle Death: भारत की महान गायिका सुरों की देवी आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। जैसे ही रविवार 12 अप्रैल 2026 को उनके निधन की खबर आई पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। अपनी वर्सेटाइल सिंगिंग के लिए जानी जाने वाली आशा ताई ने अपने करियर में कई दशक तक, कई भाषाओं में हजारों गाने गाए और अपनी आवाज के जादू बिखेरा। उनकी गायकी के चर्चे पूरी दुनिया में होते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि उन्होंने एक गाना पूर्व ऑस्‍ट्रेलियाई दिग्‍गज क्रिकेटर ब्रेट ली के साथ भी गाया था। आइये आज हम आपको बताते हैं कि वह कौन सा गाना था और कब रिली किया गया था?

आशा भोसले और ब्रेट ली की जुगलबंदी

आशा भोसले और ब्रेट ली की जुगलबंदी ‘यू आर द वन फॉर मी’ गाने में नजर आई थी। सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि इस गाने को खुद ब्रेट ली ने लिखा था और वह भी हिन्‍दी में। आशा ताई और ब्रेट ली का ये गाना ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2006 के दौरान रिलीज किया गया था।

1034 विकेट घरेलू क्रिकेट में

बता दें कि आशा भोसले ने जिस तरह से अपने करियर में हजारों गाने गाए हैं, उसी तरह ब्रेट ली ने भी अपने करियर में हजारों विकेट चटकाए हैं। उन्‍होंने अपने डोमेस्टिक क्रिकेट करियर में कुल 1034 विकेट लिए। ब्रेट ली ने विकेट फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 487 विकेट, लिस्‍ट ए क्रिकेट में 438 विकेट और टी20 क्रिकेट करियर में 109 विकेट अपने नाम किए।

718 विकेट इंटरनेशनल क्रिकेट में

ब्रेट ली को दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक माना जाता है। उन्‍होंने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 30 मार्च 2012 को वेस्‍टइंडीज के खिलाफ खेला था। उन्‍होंने अपने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट करियर में कुल 718 विकेट चटकाए थे। उन्होंने 221 वनडे में 380 विकेट, 25 टी20 इंटरनेशनल में 28 विकेट और 76 टेस्ट में 310 विकेट अपने नाम दर्ज किए थे।

ब्रेट ली का आईपीएल करियर

ऑस्‍ट्रेलियाई दिग्‍गज ब्रेट ली का आईपीएल करियर ज्‍यादा लंबा नहीं रहा। उन्‍होंने अपना आईपीएल डेब्‍यू 2008 में पंजाब किंग्‍स के लिए चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के खिलाफ किया था। उन्‍होंने 38 मैचों की 38 पारियों में 25 विकेट अपने नाम किए। आईपीएल का आखिरी मैच उन्‍होंने केकेआर के लिए दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स के खिलाफ 2013 में खेला था।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *