Asha Bhosle Death: जब आशा भोसले को बहू बनाने पर भड़कीं आरडी बर्मन की मां, बोलीं- मेरी लाश के ऊपर से ही आएगी घर

Asha Bhosle Death: जब आशा भोसले को बहू बनाने पर भड़कीं आरडी बर्मन की मां, बोलीं- मेरी लाश के ऊपर से ही आएगी घर

Asha Bhosle Death News: मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया। बेटे आनंद भोसले ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि अब वह हमारे बीच नहीं हैं। उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा। 

दरअसल, आशा भोसले को शनिवार मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी पोती ज़नई भोसले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि उन्हें अत्यधिक थकान और सीने में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था।

आरडी बर्मन से की थी शादी

आशा भोसले ने आरडी बर्मन से दूसरी शादी की थी। यह एक ऐसी लव स्टोरी है, जिसका परिवार ने काफी विरोध किया था। इसके बाद भी आरडी बर्मन और आशा भोसले की शादी हुई। खासतौर पर आरडी बर्मन की मां मीरा देव बर्मन का सख्त इनकार आज भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

16 साल की उम्र में गणपतराव से की शादी

आशा भोसले का जन्म 1933 में हुआ। मात्र 16 साल की उम्र में उन्होंने गणपतराव भोसले से शादी की, जो कि लता मंगेशकर के सेक्रेटरी थे। शादी के बाद रिश्ते में कड़वाहट बढ़ी। पति की प्रताड़ना से त्रस्त आशा ने तीसरी गर्भावस्था के दौरान घर छोड़ दिया। उनके दो बेटियां और एक बेटा हैं। 1960 के आसपास तलाक हो गया। तब तक आशा प्लेबैक सिंगर के रूप में स्थापित हो चुकी थीं।

आरडी बर्मन संगीतकार एसडी बर्मन के बेटे थे। आरडी बर्मन को भी बचपन से ही संगीत के शौकीन था। 1966 में उन्होंने रीटा पटेल से शादी की, लेकिन 1971 में यह रिश्ता टूट गया। 

इसके बाद 1956 में आरडी बर्मन और आशा भोसले की पहली बार मुलाकात हुई थी, और वहीं संगीत की दुनिया में दोनों का जादू छा गया। स्टूडियो सेशन्स के दौरान बातें बढ़ीं और भावनाएं गहरी हुईं। आशा आरडी से 6 साल बड़ी थीं। दोनों ने साथ कई फिल्मों में काम किया और व्यक्तिगत जीवन में भी एक-दूसरे का सहारा बने।

शादी का किया फैसला

आरडी ने शादी का फैसला किया और मां से अनुमति मांगी। लेकिन मीरा देव बर्मन इस रिश्ते से बिल्कुल खुश नहीं थीं। आरडी बर्मन की मां का शादी से इनकार करने की वजह साफ थी: आशा उम्र में बड़ी है। इसके अलावा, वह तलाकशुदा और तीन बच्चों की मां भी है। 

वहीं मीरा देव बर्मन ने कहा कि जब तक मैं ज़िंदा हूं, ये शादी नहीं हो सकती। तुम चाहो तो मेरी लाश के ऊपर से इसे घर में ले आओ। आरडी चुपचाप वहां से चले गए। मां की इस सख्त शर्त ने शादी को लंबा इंतज़ार करवा दिया।

हालांकि, बाद में 1980 में आरडी बर्मन और आशा भोसले ने शादी कर ली। शादी के बाद, दोनों का जीवन संगीत से भरा रहा। आशा ने आरडी के संगीत को नई ऊंचाइयां दीं, और आरडी ने आशा की आवाज को नई पहचान दी।

शादी के महज 14 साल बाद ही आर.डी. बर्मन का निधन हो गया और एक बार फिर से आशा अकेली हो गईं. लेकिन उनकी संयुक्त विरासत आज भी जीवित है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *