Navneet Dhaliwal Retirement: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अंतिम चरण में है और इसी बीच एक पूर्व कप्तान ने आखिरी मैच के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की भी घोषणा कर दी है। कनाडा के पूर्व कप्तान नवनीत धालीवाल ने कहा कि वह अफगानिस्तान के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच खेलेंगे।
Navneet Dhaliwal Retirement: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से टीम के बाहर होते ही एक पूर्व कप्तान ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। कनाडा क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान नवनीत धालीवाल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। वह कल 19 फरवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नई में मुकाबला खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। 37 साल के धालीवाल ने कहा कि मैंने पूर्व में ही ये निर्णय ले लिया था कि इस वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच मेरे अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच होगा।
अब कोचिंग देना चाहते हैं धालीवाल
नवनीत धालीवाल ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए क्वालीफाई करने उस विश्व कप के शुरुआती मैचों में रन बनाने और कनाडा का कप्तान बनने के सफर की यादगार बातों को याद किया। उन्होंने कहा कि अब वह कोचिंग क्षेत्र में कदम रखना चाहते हैं, ताकि युवाओं के भविष्य को सुधारने में मदद कर सकें।
‘कनाडा में क्रिकेट तेजी से आगे बढ़ रहा’
उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शतक लगाने वाले युवराज सामरा की तारीफ करते हुए कहा कि कीवी टीम दुनिया की सबसे अच्छी टीमों में से एक है। उस टीम के खिलाफ शतक बनाना इस बात का सबूत है कि हमारे कनाडा में क्रिकेट तेजी से आगे बढ़ रहा है।
नवनीत धालीवाल का क्रिकेट करियर
नवनीत धालीवाल अपने करियर का समापन टी20 फॉर्मेट में कनाडा के सबसे सफल बल्लेबाज के रूप में करेंगे। उन्होंने 2019 में टी20 में डेब्यू किया था और 48 मैचों की 46 पारियों में 10 अर्धशतक के साथ 1,305 रन बनाए। वहीं, 2024 में वनडे में डेब्यू करते हुए उन्होंने 18 मैचों की 17 पारियों में 4 अर्धशतक की मदद से 456 रन बनाए। उन्होंने कनाडा के लिए 29 टी20 और 4 वनडे मैचों में कप्तानी की। उनकी कप्तानी में कनाडा ने 21 मैच जीते।
Sports – Patrika | CMS


