बैहर-मलाजखंड रोड पर शनिवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग (ससुर-बहू और पोता) कार में जिंदा जल गए। 3 अन्य को राहगीरों ने बाहर निकाला। दो की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए गोंदिया रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, कार चालक सीतम केलकर देर रात परिवार सहित पोंडी से पौनी (घर) जा रहे थे। केवलारी चौराहे के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गड्ढे में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद कार में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग के गोले में बदल गई। अंदर बैठे लोगों को संभलने या बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। जलती कार के कांच तोड़कर बच्चे और दो को बचाया
मौके से गुजर रहे राहगीरों ने जलती कार के कांच तोड़कर पूर्वी राहांगडाले (8), चालक सीतम व उनकी मां नानाबाई को बचाया।


