आर्यना बालेंका ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं:विक्टोरिया म्बोको को हराया; अल्काराज लगातार तीसरे साल टूर्नामेंट के अंतिम-8 में पहुंचे ​​​​​​​

डिफेंडिंग चैंपियन और वर्ल्ड नंबर-1 बेला रूस की आर्यना सबालेंका और मेंस सिंगल्स के वर्ल्ड नंबर-1 ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। रविवार को मेलबर्न के रॉड लेवर एरेना में खेले गए चौथे राउंड के मुकाबले में उन्होंने कनाडा की 19साल की खिलाड़ी विक्टोरिया म्बोको को 6-1, 7-6(1) से हरा दिया। इस जीत के साथ ही सबालेंका ने लगातार चौथी बार इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। मैच के दौरान सबालेंका ने अपना दबदबा दिखाते हुए लगातार 22वां टाईब्रेकर जीतने का अनोखा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वहीं, कार्लोस अल्काराज ने रविवार को मेलबर्न पार्क के रॉड लेवर एरेना में खेले गए चौथे दौर के मुकाबले में अमेरिका के टॉमी पॉल को 7-6(6), 6-4, 7-5 से मात दी। इस जीत के साथ ही अल्काराज टूर्नामेंट में अब तक खेले गए सभी 12 सेट जीतने में कामयाब रहे हैं। वे लगातार तीसरे साल इस टूर्नामेंट के अंतिम-8 में पहुंचे हैं। सबालेंका ने 31 मिनट में जीता पहला सेट,दूसरे में मिली टक्कर
मैच की शुरुआत में सबालेंका पूरी तरह से हावी नजर आईं। उन्होंने महज 31 मिनट में पहला सेट 6-1 से अपने नाम कर लिया। हालांकि, दूसरे सेट में 17वीं सीड म्बोको ने जबरदस्त वापसी की। एक समय सबालेंका 4-1 से आगे चल रही थीं, लेकिन म्बोको ने उनकी सर्विस ब्रेक कर स्कोर बराबर कर दिया और गेम सेट टाईब्रेकर में पहुंचा, जहां सबालेंका ने म्बोको को कोई मौका नहीं दिया और 7-1 से टाईब्रेकर जीतकर मैच अपने नाम किया। टाईब्रेकर में लगातार 22वीं जीत
आर्यना सबालेंका टेनिस सर्किट में ‘टाईब्रेकर स्पेशलिस्ट’ बनकर उभरी हैं। पिछले मैच में अनास्तासिया पोटापोवा को दो टाईब्रेकर में हराने के बाद, आज की जीत के साथ उन्होंने लगातार 22 टाईब्रेकर जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। इसमें से 19 टाईब्रेकर उन्होंने पिछले साल जीते थे। 19 साल की म्बोको की तारीफ की
सबालेंका बोलीं ने 19 साल की म्बोका की तारीफ की। उन्होंने कहा,’इतनी कम उम्र में म्बोको कितनी शानदार खिलाड़ी हैं। टूर पर इन बच्चों को उभरते हुए देखना अविश्वसनीय है। उन्होंने आज मुझे कड़ी टक्कर दी। मैं इस जीत और क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बहुत खुश हूं।’
म्बोको का यह पहला ग्रैंड स्लैम मेन ड्रा डेब्यू था और पहली बार वे सेंटर कोर्ट पर खेल रही थीं। हारकर भी म्बोको ने जीता दिल, बचाए 3 मैच पॉइंट्स
कनाडा की युवा सनसनी विक्टोरिया म्बोको ने हार के बावजूद प्रभावित किया। दूसरे सेट में जब वे 4-5 से पीछे थीं और सबालेंका जीत के करीब थीं, तब म्बोको ने तीन मैच पॉइंट्स बचाए। उन्होंने अपनी पावरफुल सर्विस और बेसलाइन शॉट्स से वर्ल्ड नंबर-1 को काफी परेशान किया। मैच खत्म होने के बाद दर्शकों ने खड़े होकर इस युवा खिलाड़ी का अभिवादन किया। अगला मुकाबला इवा जोविक से होगा क्वार्टर फाइनल में
अब सबालेंका का सामना इवा जोविक से होगा। जोविक ने अपने मुकाबले में यूलिया पुतिनत्सेवा को एकतरफा अंदाज में 6-0, 6-1 से हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई है। सबालेंका जिस फॉर्म में हैं,उन्हें टूर्नामेंट जीतने का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। शुरुआती पिछड़ने के बाद अल्काराज की शानदार वापसी
मैच की शुरुआत में 19वीं वरीयता प्राप्त टॉमी पॉल ने अल्काराज को कड़ी टक्कर दी। पॉल ने पहले सेट में ही 4-2 की बढ़त बना ली थी। हालांकि, अल्काराज ने जल्द ही लय हासिल की और सेट को टाईब्रेकर तक खींच ले गए। टाईब्रेकर में टॉमी पॉल की एक डबल फॉल्ट ने अल्काराज को पहला सेट जीतने का मौका दे दिया। 2 घंटे 44 मिनट तक चले इस मुकाबले में अल्काराज ने कुल 35 विनर्स लगाए। नडाल का रिकॉर्ड तोड़ने की रेस में अल्काराज
अल्काराज इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत लेते हैं, तो वे ‘करियर ग्रैंड स्लैम’ (चारों बड़े ग्रैंड स्लैम जीतना) पूरा करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड उनके हमवतन राफेल नडाल के नाम है। तीसरे सेट में टॉमी पॉल ने दिखाया जुझारूपन
टॉमी पॉल, जो चोट के कारण 2025 के आखिरी तीन महीनों में टेनिस से दूर थे, उन्होंने तीसरे सेट में वापसी की पूरी कोशिश की। एक समय तीन ब्रेक पॉइंट बचाकर स्कोर 2-1 कर लिया था। लेकिन 11वें गेम में अल्काराज ने उनकी सर्विस ब्रेक कर दी और मैच को अपने पक्ष में कर लिया। इस जीत के साथ अल्काराज का टॉमी पॉल के खिलाफ हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 6-2 का हो गया है। अगला मुकाबला डी मिनॉर या बुब्लिक से होगा
क्वार्टर फाइनल में अब अल्काराज का सामना ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनॉर या कजाकिस्तान के अलेक्जेंडर बुब्लिक में से किसी एक से होगा। घरेलू दर्शकों के पसंदीदा डी मिनॉर से मुकाबला होने पर अल्काराज के लिए चुनौती और कड़ी हो सकती है। अल्काराज ने मैच के बाद कहा कि वे अपनी फॉर्म से काफी संतुष्ट हैं और अगले राउंड के लिए पूरी तरह तैयार हैं। _____________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार पांचवीं सीरीज जीत सकता है भारत:तीसरा टी-20 आज, पिछले दोनों मुकाबलों में 400+ रन बने; अक्षर की वापसी संभव​​​​​​​ भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी-20 आज गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा, जिसका टॉस शाम 6.30 बजे होना है। पूरी खबर डिफेंडिंग चैंपियन और वर्ल्ड नंबर-1 बेला रूस की आर्यना सबालेंका और मेंस सिंगल्स के वर्ल्ड नंबर-1 ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। रविवार को मेलबर्न के रॉड लेवर एरेना में खेले गए चौथे राउंड के मुकाबले में उन्होंने कनाडा की 19साल की खिलाड़ी विक्टोरिया म्बोको को 6-1, 7-6(1) से हरा दिया। इस जीत के साथ ही सबालेंका ने लगातार चौथी बार इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। मैच के दौरान सबालेंका ने अपना दबदबा दिखाते हुए लगातार 22वां टाईब्रेकर जीतने का अनोखा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वहीं, कार्लोस अल्काराज ने रविवार को मेलबर्न पार्क के रॉड लेवर एरेना में खेले गए चौथे दौर के मुकाबले में अमेरिका के टॉमी पॉल को 7-6(6), 6-4, 7-5 से मात दी। इस जीत के साथ ही अल्काराज टूर्नामेंट में अब तक खेले गए सभी 12 सेट जीतने में कामयाब रहे हैं। वे लगातार तीसरे साल इस टूर्नामेंट के अंतिम-8 में पहुंचे हैं। सबालेंका ने 31 मिनट में जीता पहला सेट,दूसरे में मिली टक्कर
मैच की शुरुआत में सबालेंका पूरी तरह से हावी नजर आईं। उन्होंने महज 31 मिनट में पहला सेट 6-1 से अपने नाम कर लिया। हालांकि, दूसरे सेट में 17वीं सीड म्बोको ने जबरदस्त वापसी की। एक समय सबालेंका 4-1 से आगे चल रही थीं, लेकिन म्बोको ने उनकी सर्विस ब्रेक कर स्कोर बराबर कर दिया और गेम सेट टाईब्रेकर में पहुंचा, जहां सबालेंका ने म्बोको को कोई मौका नहीं दिया और 7-1 से टाईब्रेकर जीतकर मैच अपने नाम किया। टाईब्रेकर में लगातार 22वीं जीत
आर्यना सबालेंका टेनिस सर्किट में ‘टाईब्रेकर स्पेशलिस्ट’ बनकर उभरी हैं। पिछले मैच में अनास्तासिया पोटापोवा को दो टाईब्रेकर में हराने के बाद, आज की जीत के साथ उन्होंने लगातार 22 टाईब्रेकर जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। इसमें से 19 टाईब्रेकर उन्होंने पिछले साल जीते थे। 19 साल की म्बोको की तारीफ की
सबालेंका बोलीं ने 19 साल की म्बोका की तारीफ की। उन्होंने कहा,’इतनी कम उम्र में म्बोको कितनी शानदार खिलाड़ी हैं। टूर पर इन बच्चों को उभरते हुए देखना अविश्वसनीय है। उन्होंने आज मुझे कड़ी टक्कर दी। मैं इस जीत और क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बहुत खुश हूं।’
म्बोको का यह पहला ग्रैंड स्लैम मेन ड्रा डेब्यू था और पहली बार वे सेंटर कोर्ट पर खेल रही थीं। हारकर भी म्बोको ने जीता दिल, बचाए 3 मैच पॉइंट्स
कनाडा की युवा सनसनी विक्टोरिया म्बोको ने हार के बावजूद प्रभावित किया। दूसरे सेट में जब वे 4-5 से पीछे थीं और सबालेंका जीत के करीब थीं, तब म्बोको ने तीन मैच पॉइंट्स बचाए। उन्होंने अपनी पावरफुल सर्विस और बेसलाइन शॉट्स से वर्ल्ड नंबर-1 को काफी परेशान किया। मैच खत्म होने के बाद दर्शकों ने खड़े होकर इस युवा खिलाड़ी का अभिवादन किया। अगला मुकाबला इवा जोविक से होगा क्वार्टर फाइनल में
अब सबालेंका का सामना इवा जोविक से होगा। जोविक ने अपने मुकाबले में यूलिया पुतिनत्सेवा को एकतरफा अंदाज में 6-0, 6-1 से हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई है। सबालेंका जिस फॉर्म में हैं,उन्हें टूर्नामेंट जीतने का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। शुरुआती पिछड़ने के बाद अल्काराज की शानदार वापसी
मैच की शुरुआत में 19वीं वरीयता प्राप्त टॉमी पॉल ने अल्काराज को कड़ी टक्कर दी। पॉल ने पहले सेट में ही 4-2 की बढ़त बना ली थी। हालांकि, अल्काराज ने जल्द ही लय हासिल की और सेट को टाईब्रेकर तक खींच ले गए। टाईब्रेकर में टॉमी पॉल की एक डबल फॉल्ट ने अल्काराज को पहला सेट जीतने का मौका दे दिया। 2 घंटे 44 मिनट तक चले इस मुकाबले में अल्काराज ने कुल 35 विनर्स लगाए। नडाल का रिकॉर्ड तोड़ने की रेस में अल्काराज
अल्काराज इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत लेते हैं, तो वे ‘करियर ग्रैंड स्लैम’ (चारों बड़े ग्रैंड स्लैम जीतना) पूरा करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड उनके हमवतन राफेल नडाल के नाम है। तीसरे सेट में टॉमी पॉल ने दिखाया जुझारूपन
टॉमी पॉल, जो चोट के कारण 2025 के आखिरी तीन महीनों में टेनिस से दूर थे, उन्होंने तीसरे सेट में वापसी की पूरी कोशिश की। एक समय तीन ब्रेक पॉइंट बचाकर स्कोर 2-1 कर लिया था। लेकिन 11वें गेम में अल्काराज ने उनकी सर्विस ब्रेक कर दी और मैच को अपने पक्ष में कर लिया। इस जीत के साथ अल्काराज का टॉमी पॉल के खिलाफ हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 6-2 का हो गया है। अगला मुकाबला डी मिनॉर या बुब्लिक से होगा
क्वार्टर फाइनल में अब अल्काराज का सामना ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनॉर या कजाकिस्तान के अलेक्जेंडर बुब्लिक में से किसी एक से होगा। घरेलू दर्शकों के पसंदीदा डी मिनॉर से मुकाबला होने पर अल्काराज के लिए चुनौती और कड़ी हो सकती है। अल्काराज ने मैच के बाद कहा कि वे अपनी फॉर्म से काफी संतुष्ट हैं और अगले राउंड के लिए पूरी तरह तैयार हैं। _____________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार पांचवीं सीरीज जीत सकता है भारत:तीसरा टी-20 आज, पिछले दोनों मुकाबलों में 400+ रन बने; अक्षर की वापसी संभव​​​​​​​ भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी-20 आज गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा, जिसका टॉस शाम 6.30 बजे होना है। पूरी खबर

​स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *