रिश्वत लेने के आरोप में ARTO कार्यालय का सिपाही गिरफ्तार:चंदौली में ट्रकों को पास कराने के नाम पर 90 हजार रुपए लेने का आरोप

रिश्वत लेने के आरोप में ARTO कार्यालय का सिपाही गिरफ्तार:चंदौली में ट्रकों को पास कराने के नाम पर 90 हजार रुपए लेने का आरोप

चंदौली में परिवहन विभाग (ARTO) में तैनात एक सिपाही को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ट्रांसपोर्टर से ओवरलोड ट्रकों को पास कराने के नाम पर 90 हजार रुपये ऑनलाइन लेने का आरोप है। मामला सदर कोतवाली का है। शिकायतकर्ता सुनील कुमार यादव निवासी नसीरपुर गांव थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी ‘TSY ट्रांसपोर्ट’ कंपनी के तहत करीब 20 ट्रक विभिन्न जिलों से गिट्टी का परिवहन करते हैं। ट्रांसपोर्टर के अनुसार 19 फरवरी की रात चंदौली-मिर्जापुर बॉर्डर पर बरईपुर के पास सिपाही ने उनकी एक ट्रक (UP61AT9057) को जबरन रोककर चंदौली जिले में लाया और उसका चालान कर वाहन को सीज कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि सिपाही ने प्रति ट्रक हर महीने 5000 रुपए ‘एंट्री फीस’ देने का दबाव बनाया। उन्होंने यह भी बताया कि पहले भी एंट्री के नाम पर करीब 90 हजार रुपये ऑनलाइन और कुछ नकद राशि दी जा चुकी है। ट्रांसपोर्टर ने पुलिस को सिपाही के साथ हुई बातचीत का ऑडियो भी सौंपा है। जिसे इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया गया है। सदर कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने इस संबंध में बताया कि इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। इस मामले की आगे की जांच सीओ सदर देवेंद्र कुमार करेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *