सोल कनेक्ट सिटी रिपोर्टर } अलसाई सुबह का रंग छुड़ा कर शहरवासी ब्रज के रंगों से सराबोर होने के लिए त्रिपोलिया स्थित मंदिर ‘ब्रजराज बिहारी जी’ पहुंचे। एक घंटे की प्रस्तुति के बाद मंदिर आंगन अबीर, गुलाल और गुलाब की पंखुड़ियों से भर गया। मौका था सोल कनेक्ट सीरीज के तहत विनोद जोशी और मीता कपूर द्वारा आयोजित ‘मॉर्निंग म्यूजिक’ इवेंट का। इस दौरान उत्तर प्रदेश के राजेश शर्मा और साथ आए राधा, कृष्ण और गोपी बने कलाकारों ने जयपुर के साथ अबीर-गुलाल और फूलों की होली खेली। मंदिर में फाग के उल्लास भरे गीतों के साथ फूलों की होली और लट्ठमार होली भी खेली गई। इस दौरान गायक ने लोकगीत, होरी के रसिया और भजन के सुरों को भीतर उतारने के लिए ऑडियंस को आपस में न बतियाने की सौगंध भी दे दी।


